चूरमा तिल बर्फी (लेफ्ट ओवर रोटी और रसगुल्ले की चाशनी से)

#NYY
आज मैं लेफ्ट ओवर रोटी और रसगुल्ले की चाशनी से चूरमा तिल बर्फी बना रही हूं जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही जरूरी है, विंटर में तिल का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। रोटी के बिना हम रह नहीं सकते और जो हमारी रोटी बच जाती है, तो लगा बेकार जाएगी तो आज मैंने लेफ्ट ओवर का मेकओवर किया है।
चूरमा तिल बर्फी हम संक्रांति पर भी बनाकर खा सकते हैं और खिला सकते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सभी सामग्री को एक जगह एकत्र कर लेंगे। फिर मीडियम लौ फ्लेम पर कढ़ाई गर्म करके तिल को 2 से 3 मिनट रोस्ट करेंगे, अब रोटी के छोटे-छोटे टुकड़े करके मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लेंगे।
- 2
अब आधे से ज्यादा तिल को मिक्सी जार में डालकर बारीक पीस लेंगे, अब कढ़ाई गर्म करके एक चम्मच देसी घी डालकर पिसी हुई रोटी को 2 से 3 मिनट रोस्ट करेंगे फिर चाशनी को गर्म करके मावा डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे।
- 3
अब किसी हुई रोटी डालकर गाढ़ा होने पर बचा हुआ देसी घी, पिसे हुए तिल, कटे हुए बादाम और छोटी इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स करके बर्फी के लिए डो बनाकर तैयार करेंगे।
- 4
अब एक थाली को थोड़े से घी से ग्रीस करके चूरमा तिल बर्फी को फैलाकर ऊपर से कटे हुए बादाम और रोस्टेड तिल को लगाकर बर्फी बनाकर तैयार करेंगे, थोड़ी देर में ठंडा होने पर मनचाही शेप काटकर प्लेट में रखकर सर्वे करेंगे। यह बर्फी खाने में बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होती है।
- 5
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स