पिंक सॉस पास्ता pink_sauce_pasta

पिंक सॉस पास्ता का स्वाद इतना बेहतरीन होता है कि सभी को पसंद आता है. दरअसल पिंक सॉस पास्ता का क्रीमी टेक्सचर इतना शानदार होता हैं कि पास्ता का स्वाद खुद ब खुद जबरदस्त और स्वाद से भरा हो जाता हैं. बच्चे इसे खाना बहुत पसंद करते हैं।
इस खूबसूरत व्यंजन को वैलेंटाइन डे पर या फिर किसी भी आम सप्ताह के डिनर में परोसें। इसे बनाना बहुत ही आसान है।
यह मैदा, दूध, बटर और कुछ सब्जियां जैसे शिमला मिर्च, स्वीट कार्न, बीटरूट आदि डालकर बनाई जाती है. ऑरेगैनो चिली फ्लेक्सकाली मिर्च पाउडर, चीज़ आदि के प्रयोग से यह क्रीमी और खुशबूदार हो जाता हैं.
मैंने पिंक सॉस पास्ता की स्टेप बाय स्टेप फोटो सम्मिलित की है जिसे फॉलो करके आसानी से जायकेदार पिंक सॉस पास्ता।
पिंक रंग पाने के लिए लाल चुकंदर का इस्तेमाल ज़रूर करें । चुकंदर फोलेट का बेहतरीन स्रोत है और पोटेशियम, विटामिन सी और आहार फाइबर का भी अच्छा स्रोत है, जो बहुत अच्छी बात है क्योंकि चुकंदर पूरे साल उपलब्ध रहता है!
#CL
#pink_sauce_pasta
#Valentine_day
#पिंक_सॉस_पास्ता
#वैलेंटाइन "प्यार से पकाएँ" रेसिपी चैलेंज💕

कुकिंग निर्देश
- 1
पास्ता को पानी और नमक के साथ उबाल लें और ठन्डे पानी से धोकर एक बाउल में रखें।
- 2
प्याज, शिमला मिर्च को काट लें और स्वीट कॉर्न को उबालकर छान लें। बीटरूट को भी कद्दूकस कर लें।
- 3
एक पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालें और प्याज़, शिमला मिर्चऔर स्वीट कॉर्न को हल्का रोस्ट कर लें. इसे बहुत पकाना नहीं है. सब्जियों में स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं और प्लेट में निकाल लें.
- 4
- 5
अब इसी पैन में शेष तेल गर्म करें और मक्खन डालें. गर्म होने पर क्रश किया लहसुन डालें. लहसुन के गोल्डन होने पर मैदा डालें और अच्छी खुशबु आने तक रोस्ट करें।
- 6
अब दूध डालें और लगातार चलाते रहेअब इसमें चीज़ मिलाएं और गाढ़ा होने तक चलाते हुए पकाएं. इसमें काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स, मिक्स हर्ब्स, धनिया पत्ती और स्वाद के अनुसार नमक मिलाएं.
- 7
अब इसमें कद्दूकस किया हुआ बीटरूट मिलाएं और फिर इसमें उबाल हुआ पास्ता मिलाएं।
- 8
अब सौते की हुई सब्जियाँ डालें और अच्छे से मिलाएं. गैस ऑफ कर दें।
- 9
पिंक सॉस पास्ता तैयार है
- 10
सर्व करिये चाय, कॉफ़ी या सूप के साथ और सर्दी की गुनगुनी धूप का आनंद लीजिये.
- 11
- 12
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (23)