बनारसी चूड़ा मटर

बनारस का फेमस ब्रेकफास्ट चूड़ा मटर। पूर्वांचल में सर्दी के मौसम में आए दिन हर किसी के यहां सुबह-शाम के नाशते में चाय के साथ चूड़ा मटर बनाया जाता है। चूड़ा मटर डाइट के लिए भी बहुत ही हेल्दी रेसिपी है ये बहुत ही जल्दी और असानी से बन जाती है। तो आप भी इस रेसिपी को झटपट बनाए और इस खास रेसिपी का लुत्फ़ उठाए।
#CAS
#week1
#चूड़ा_मटर
#chuda_matar
#banarasi_chuda_matar
#winter_special_recipe
#jhatpat_wala_nashtea
#jhatpat_recipe

कुकिंग निर्देश
- 1
बनारसी चूड़ा मटर बनाने के लिए सभी आवश्यक सामग्री निकाल लें। चूड़ा को दो तीन बार अच्छी तरह से धोकर साफ कर लें। अदरक को कद्दूकस कर लें और हरी मिर्च को काट लें।
- 2
अब कढ़ाई में तेल गरम करें और पहले काजू को तल कर निकाल लें। अब इसमें जीरा चटकाए और फिर कद्दूकस की हुई अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च मिलाकर भूनें और फिर इसमें हरी मटर मिलाएं।
- 3
मटर को 5 मिनट तक ढककर पकाएं और फिर इसमें धुल हुआ पोहा मिलाएं। सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- 4
अब इसमें काली मिर्च पाउडर, भूना जीरा पाउडर, नमक, चीनी मिलाएं 2 मिनट ढककर रखें और फिर गैस बंद कर इसमें नींबू का रस, तलें हुए काजू और धनिया पत्ती मिलाएं। देशी स्टाइल में चूड़ा मटर तैयार है।
- 5
गर्म गरम चूड़ा मटर को अदरक की चाय के साथ परोसें।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)