एग्लियो ई ओलियो Aglio e Olio

क्लासिक एग्लियो ई ओलियो बनाना आसान और झटपट है, इसमें बस कुछ ही सामग्री लगती हैं। एग्लियो ई ओलियो लोकप्रिय इतालवी व्यंजन है,जो कम सामग्री में बनने वाला इटालियन स्टाइल पास्ता, स्वाद में एकदम लाजवाब!
लहसुन की खुशबू, ऑलिव ऑयल का स्वाद और चिली फ्लेक्स का हल्का तीखापन इस पास्ता को बनाता है बेहद खास।
जब कुछ झटपट, स्वादिष्ट और रेस्टोरेंट स्टाइल बनाना हो, तो ट्राई करें ये आसान एग्लियो ई ओलियो पास्ता!
#CA26
#week27
#शाम की क्रेविंग्स
#AglioEOlio #PastaRecipe #ItalianPasta #GarlicPasta #EasyRecipe #HomemadePasta

कुकिंग निर्देश
- 1
एग्लियो ई ओलियो बनाने के लिए सभी आवश्यक सामग्री निकाल लें। लहसुन का छिलका निकाल लें और बारीक काटा ले।
- 2
एक बड़े बर्तन में पानी उबालें और उसमें नमक डालकर स्पेगेटी पास्ता को नरम होने तक उबाल लें।पास्ता को छान लें और लगभग ½ कप पास्ता का पानी अलग रख लें।
- 3
पैन में ऑलिव ऑयल गर्म करें। इसमें बारीक कटा लहसुन डालकर धीमी आँच पर हल्का सुनहरा होने तक भूनें।
अब चिली फ्लेक्स और काली मिर्च डालें। ध्यान रखें कि लहसुन जले नहीं। - 4
इसमें उबला हुआ पास्ता का पानी थोड़ा-थोड़ा डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
1–2 मिनट पकाएँ, ताकि ऑलिव ऑयल और पास्ता का पानी अच्छी तरह मिलकर सॉस जैसा बन जाए। - 5
ओरिगैनो और पार्सले या हरा धनिया डालकर मिलाएँ। और अब इसमें उबला हुआ पास्ता मिलाएं और सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- 6
आखिर में पार्सले या हरा धनिया डालकर मिलाएँ और गरमागरम सर्व करें। 🍝✨
- 7
- 8
टिप्स
🧄लहसुन को हमेशा धीमी आँच पर भूनें—यही एग्लियो ई ओलियो के स्वाद की खासियत है।
🌶️पास्ता उबालते समय पानी में पर्याप्त नमक डालें, इससे पास्ता अंदर से भी स्वादिष्ट बनेगा।
🍝 पास्ता को बहुत ज्यादा न गलाएँ; हल्का सख्त यानी al dente रखें।
💦 पास्ता का पानी जरूर बचाकर रखें। इसमें मौजूद स्टार्च सॉस को अच्छी तरह कोट करने में मदद करता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)