कच्चे केले की सूखी सब्जी

#CA26 कच्चे केले की सब्जी एक पौष्टिक और स्वादिष्ट व्यंजन है, जिसे आज मैंने नारियल डाल कर बनाया है,थोड़े अलग अंदाज़ में । यह आयरन और फाइबर से भरपूर रेसिपी होती है जो बहुत स्वादिष्ट भी बनती है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
कच्चे केले को धोकर काट लेंगे । प्याज़, हरी मिर्च, नारियल, अदरक और सूखी लाल मिर्च को काट लेंगे और इसको मिक्सर में डाल कर पीस लेंगे ।
- 2
अब कड़ाई में तेल डालेंगे उसमे हींग, जीरा, राई डालेंगे, कड़ी पत्ता डालेंगे, सूखी लालमिर्च डालेंगे चटकने देंगे ।फिर हल्दी, लासलमिर्च, धनिया पाउडर डाल देंगे ।अब पेस्ट डाल कर दो मिनट भून लेंगे ।
- 3
अब कच्चे केले डाल देंगे । नमक डालेंगे और मिक्स कर देंगे ।10 मिनट धीमी आँच पर पकने देंगे ।अब एक चम्मच मलाई और एक चम्मच दही फेट कर डाल देंगे ।4-5 मिनिट और पकने देंगे ।
- 4
लीजिए तैयार है स्वादिष्ट कच्चे केले की सूखी सब्जी इसे रोटी, पराठे या पूरी के साथ सर्व करेंगे ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स