मीठी सेवई

मीठी सेवई
कुकिंग निर्देश
- 1
दूध को उबालकर फिर उसमें भुना हुआ सेवई डाल दें और एक उबाल लें और गैस को मीडियम फ्लेम पर कर दें और चलाते रहे दिखाए हुए चित्र अनुसार जिस तरह मैंने किया है फिर 5 मिनट बाद जरा सी सेवई निकाल कर हाथों से दबा कर देख ले नरम होने पर गैस को बंद कर दें
- 2
गैस बंद करने के बाद इसमें चीनी डाल दें और चला ले चीनी अच्छी तरह घुल जाएगी फिर इसमें आप अपनी इच्छा अनुसार कटी हुई मेवा डाल दे इलायची पाउडर डाल दे और मिला ले
- 3
और एक बॉल में गरमा गरम सर्व करें अगर ठंडी खाना चाहे तो इसको ठंडा होने पर फ्रिज में रखते हैं ठंडी भी अच्छी लगती है खाने में ऊपर से और ड्राई फ्रूट डाल दें और सर्व करें इसे आप किसी भी टाइम खा सकते हैं हर समय खाने में अच्छी लगती है और मां के हाथ का तो स्वाद ही अलग होता है
- 4
मीठा कम ज्यादा अपने हिसाब से कर सकते हैं जैसा भी आप खाना पसंद करते हो
टिप्स
इसमें आप चीनी की जगह देसी खाड़ या गुड भी डाल सकते हैं उससे भी स्वादिष्ट लगती है इसमें आप थोड़ी सी केसर के धागे भी डाल सकते हैं
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (2)