करेले की चटपटी सब्जी

#CA2026
#week5
#मांकेलिए cook with love
करेले बनाना मैं अपनी मां से ही सीखा है मेरी मां को करेले बहुत पसंद थे मुझे भी बहुत पसंद है जब भी मैं करेले बनाती हूं उनकी बहुत याद आती है और करेले बिल्कुल उनके हाथ जैसे ही बन जाते हैं यह ऐसा एहसास है प्यार है जो हमें सारी दुनिया में कहीं नहीं मिल सकता आई मिस यू मां

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले करेले को काटकर उसमें नमक लगाकर 10 मिनट के लिए छोड़ दे
- 2
प्याज को लंबाई में पतला पतला काट ले मिर्च को भी लंबाई में काट ले
- 3
करेले को धोकर एक बर्तन में रखें थोड़ा सा पानी नमक डालकर 5 मिनट के लिए उबाल ले हम इसका पानी निकाल कर इसको अच्छे से धो ले हाथ से दबाकर इसका एक्स्ट्रा पानी निकाल दे
- 4
एक बर्तन में तेल गर्म करें तेल गर्म होने पर इसमें करेले डालकर तले हल्का ब्राउन होने पर करेले को अलग निकाल ले
- 5
अब इसी तेल में हींग डालकर पकाएं प्याज और हरी मिर्च डालकर मुलायम होने तक पकाएं आप इसमें सभी मसाले और नमक डालकर थोड़ी देर तक धीमी आंच पर पकाएं अब इसमें करेले और खटाई डालकर थोड़ा पानी डालकर ढक कर पकाए
- 6
तेल छोड़ने तक ढक्कन हटाकर पकाए चेक कर ले करेले गल गए या नहीं अब आपके करेले तैयार हैं इन्हें आप रोटी पराठे या पूरी से सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)