Kapurya muthiya

#CA26
#week11
#मिस्ट्रीबास्केट
#dalaurdilse
#rice
#चनादाल
#gujaratirecipies
#kapuriyamuthiya
दक्षिण गुजरात की ट्रेडिशनल वानगी। जो चावल और चना दाल के दरदरे आटे में से बनती हैं। ये मुठिया को आप सिर्फ स्टीम करके कच्चे तेल के साथ खा सकते हैं या फिर तैल का तड़का लगाकर के भी खा सकते हैं।
Kapurya muthiya
#CA26
#week11
#मिस्ट्रीबास्केट
#dalaurdilse
#rice
#चनादाल
#gujaratirecipies
#kapuriyamuthiya
दक्षिण गुजरात की ट्रेडिशनल वानगी। जो चावल और चना दाल के दरदरे आटे में से बनती हैं। ये मुठिया को आप सिर्फ स्टीम करके कच्चे तेल के साथ खा सकते हैं या फिर तैल का तड़का लगाकर के भी खा सकते हैं।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गैस चालू करके उस पर एक स्टील के पतीले में 3 कटोरी पानी गर्म होने के लिए रख दें। (इसका माप है एक कटोरी आटा हो तो आपको 1.5 कटोरी पानी लेना है)
- 2
अब उसमें अदरक-हरी मिर्च की पेस्ट, दही, हल्दी, जीरा पाउडर, नमक और पापड़ का खार डालकर उसे व्हिस्क की सहायता से अच्छी तरह मिला लें।
- 3
जब पानी अच्छी तरह उबलने लगे, तब उसमें धीरे-धीरे 2 कटोरी कपूरिया का आटा डालें और बेलन की सहायता से एक ही दिशा में लगातार चलाते रहें ताकि गांठें न पड़ें। मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर 2 मिनट तक गैस पर पकने दें। फिर गैस बंद करके इसे थोड़ा ठंडा होने दें।
- 4
5 मिनट बाद इसमें 2 चम्मच तेल डालकर एक बार फिर बेलन से अच्छी तरह मिला लें। फिर इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें।
- 5
अब एक बड़े स्टील के बर्तन में पानी गर्म करने रखें और उसमें आधा नींबू डाल दे।
- 6
साथ ही एक स्टील की थाली में तेल लगाकर चिकना कर लें। तैयार मिश्रण को चम्मच से निकालें, दोनों हाथों को पानी से गीला करें और मिश्रण को गोल मुठिया का आकार दे दें । इसी तरह सभी मुठिया तैयार कर लें। (मुठिया का मिश्रण गर्म होने के कारण हमें दोनों हाथों में पानी लगाना हैं वर्ना हाथ जल सकते हैं ये ध्यान रखें)
- 7
जब बर्तन का पानी उबल जाए, तब उसमें एक स्टील की सुराही रखें और उसके ऊपर मुठिया वाली थाली रख दें। अब बर्तन को ढक्कन से ढककर तेज आंच पर भाप (स्टीम) में पकाएं।
- 8
10 मिनट बाद ढक्कन खोलकर जांच लें। मुठिया अच्छी तरह पक जाएं तो उन्हें दूसरे बर्तन में निकाल लें। बाकी मुठिया भी इसी तरह भाप में पका लें।
- 9
भाप से पकाएं हुए कपूरिया मुठिया को केवल तेल डालकर भी खाया जा सकता है। इसके लिए मुठिया के टुकड़े करकेमैंने यहां बीच में तेल रखकर परोसा हैं।
- 10
परंतु हम यहां तड़के वाले कपूरिया मुठिया बनाने वाले है तो उसके लिए मुठिया को हमें टुकड़ों में काटना होगा। फिर एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गर्म करें। उसमें सरसों डालें। फिर कटे हुए मुठिया डालकर अच्छी तरह मिलाएं। इन्हें हल्का कुरकुरा और सुनहरा होने तक भूनें। फिर गैस बंद कर दें।
- 11
स्वादिष्ट कपूरिया मुठिया तैयार हैं। इन्हें दही या दूध के साथ परोसें और आनंद लें।
टिप्स
आप लहसुन डालना चाहते हो तो आपको स्टील के पतीले में बाकी सारी वस्तुओं के साथ ही उसकी पेस्ट करके डालनी होगी। आप इसमें तुवर के दाने और भुना सिंग दानों को क्रश करके भी डाल सकते हो। साथ में तड़के में आप सरसों के साथ सफेद तिल भी डाल सकते हैं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स