गुजराती दाल ढोकली

Aarti Dave @aartissmartkitchen
गुजराती दाल ढोकली
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दाल उबालकर घोटकर रख ले
- 2
अब दाल में टमाटर हरी मिर्च अदरक नींबू नमक, शक्कर और हल्दी डालकर एक उबाल आने दे
- 3
जब तक दाल उबलते है तब तक ढोकली के लिए आटा लगा ले आटे में लाल मिर्च हल्दी नमक और थोड़ा सा तेल का मोहन डालकर रोटी जैसा आटा गूंथ ले
- 4
अब आटे की एक बड़ी लोई लेकर रोटी बेलकर उसमें से छोटी-छोटी ढोकली (चित्र में दर्शाया अनुसार) बना ले और उबलते हुई दाल में डाल दे ।
- 5
अब जब ढोकली उबल जाए तब दाल में तड़का लगाए तेल गर्म करें और राई जीरा चटका ले अब दगड़ फूल, सुखी लाल मिर्च कड़ी पत्ता, डालकर चटका ले अब हींग डालकर तड़का उबलती हुई दाल में डाल दें तैयार है चटपटी टेस्टी गुजराती दाल ढोकली
टिप्स
शक्कर की जगह गुड़ भी डाल सकते हैं। उससे टेस्ट ओर भी लाजवाब आता है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/25950710









कमैंट्स (2)