मिनी रागी इडली फ्राई

#CA26
मैने रागी और सूजी से मिनी इडली बनाया है ,स्वाद और सेहत से भरपूर ये इडली आप कभी भी ,लंच ,ब्रेकफास्ट या बच्चो के लंच बाक्स मे भी दे सकते हैं.
मिनी रागी इडली फ्राई
#CA26
मैने रागी और सूजी से मिनी इडली बनाया है ,स्वाद और सेहत से भरपूर ये इडली आप कभी भी ,लंच ,ब्रेकफास्ट या बच्चो के लंच बाक्स मे भी दे सकते हैं.
कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े बाउल मे रागी आटा,सूजी,छाछ डालें
- 2
नमक,शुगर और एक कप पानी डालकर मिलाए
- 3
मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर दस मिनट ढंककर रख दें,उसी समय एक फ्राई पैन मे तेल डालकर राई चटकाए, चना दाल,हरी मिर्च और करी पत्ता डालें
- 4
तैयार मिश्रण मे तड़का डालकर मिलाए, ईनो डालकर एक चम्मच पानी डालकर मिलाए
- 5
इडली कुकर मे दो कप पानी डालकर गरम.करे,मिनी इडली सांचे को तेल से चिकना करे, और तैयार घोल डालें
- 6
ढंककर कर दस से बारह मिनट स्टिम करें,और तैयार इडली को चम्मच की सहायता से निकाल लें,इसी तरह सारी इडली बना लें
- 7
अब एक कढाई मे तेल डालकर,सरसो डालकर चटकाए, हरी मिर्च और करी पत्ता डाले
- 8
हरी मटर,टमाटर डालकर कुछ सेकेंड चलाए और इडली डालें
- 9
नमक सांभर मसाला डालकर दो तीन मिनट चलाते हुए फ्राई करें,लिजिए रागी मिनी इडली फ्राई तैयार है
- 10
तैयार इडली फ्राई को मनपसंद चटनी के सर्व करें, वैसे इसे बिना चटनी के भी आप खा सकते हैं
- 11
टिप्स
रागी इडली बनाते समय ,उसमे सूजी अवश्य मिलाए, क्योंकि रागी मोटा अनाज है तो इसमें थोङा रुखापन होता है,बाकी तो रागी के इतने फायदे हैं कि उसकी लिस्ट काफी लंबी है..
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



































कमैंट्स (2)