मसाला चाय

#CA26
#Week13
#थीम - बारिश के स्वाद
#मसाला चाय
#Cookpadindia
मसाला चाय एक पारंपरिक भारतीय पेय है जिसे काली चाय , दूध चीनी और विभिन्न प्रकार के सुगंधित मसालों व जड़ी बूटियों को उबालकर बनाया जाता है यह अपने बेहतरीन स्वाद और ताजगी देने वाले गुणों के लिए दुनिया भर में बेहद लोकप्रिय है यह मसालेदार चाय आरामदायक , तीखी , और स्वाद से भरपूर होती है बारिश के मौसम में प्याज की पकौड़ी के साथ इसका मजा दुगुना हो जाता है आज मैने इसमें चीनी की जगह शुगर फ्री डालकर बनाया है ।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मसाला चाय बनाने की सभी सामग्री किचन काउंटर पर इकट्ठी कर लें फिर सभी मसाले (इलायची, लौंग, काली मिर्च, दालचीनी, लेमनग्रास) दरदरा पीस लें।
- 2
भगौने में पानी उबालें, उसमें पिसा मसाला, तुलसी पत्ते और अदरक डालें।धीमी आंच पर 2 - 3 मिनट उबालें ताकि मसालों का अर्क पानी में आ जाए
- 3
अब इसमें चाय की पत्ती डालें, फिर दूध मिलाएं।
- 4
धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक चाय का रंग गहरा भूरा न हो जाए।अब इसे कप में छान लें इसमें स्प्लेंडा मिलाएं ।
- 5
गरमा गरम ताज़गी भरी मसाला चाय को बारिश के सुहावने मौसम में गरमा गरम स्वादिष्ट प्याज़ के पकौड़े के साथ सर्व करें।
- 6
टिप्स
चाय को उबालते समय इसे ध्यान से देखें ताकि यह जल न जाए।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)