मैगी स्टफ्ड ऑमलेट

#CA26
#Week13
#बारिश के स्वाद
#मैगी वेरिएशन
बारिश के मौसम में कुछ चटपटा खाने का मन हो तो मैगी अच्छा लगता है पर सिम्पल मैगी की जगह कुछ बहुत टेस्टी और कुछ नया हो तो और भी अच्छा रहता है। इस लिए मैने ये मैगी स्टफ्ड ऑमलेट की रेसिपी बनाई है। इसमें मैने पहले मैगी बनाया मैगी भी सिंपल नहीं। उसमे पहले मैने प्याज , हरी मिर्च को फ्राई किया फिर टमाटर की डाला और उसे सॉफ्ट होने तक पकाया। फिर इसमें कुछ बेसिक मसाले और मैगी मसाले डाले फिर मैगी डाल कर ड्राई होने तक पकाया। ऑमलेट बना कर उसमें मैगी डाल कर फोल्ड किया और फिर इसे सर्व किया। ये बहुत ही स्वादिष्ट बना।

कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री निकाले 1 प्याज को स्लाइस में काट लें और 1 प्याज, हरी मिर्च को बारीक काट लें। गैस पर पैन रखे उसमे 1 टेबल स्पून कुकिंग ऑयल डाले गर्म हो जाय तब स्लाइस किए हुए प्याज और हरी मिर्च डाल दे।
- 2
अब प्याज को लाइट गोल्डन होने तक फ्राई करें, फिर इसमें टमाटर को डाल दे, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और 1/2 टी स्पून नमक, मैगी मसाले डाल दे। अब इसे ढक कर टमाटर के सॉफ्ट होने तक पकाएं।
- 3
टमाटर सॉफ्ट हो जाय तब इसे स्पून से हल्का मैश करे फिर 2 कप पानी डाल दे और इसे उबलने दे। अब इसमें मैगी डाल दे।
- 4
मैगी अच्छे से कुक हो जाय और इसका सारा पानी ड्राई हो जाय तब गैस बंद करे। सभी अंडे को बड़े बाउल में तोड़ ले।
- 5
अब इसमें काली मिर्च, नमक डाले फिर बारीक कटी हुई प्याज हरी मिर्च डाल कर इसे अच्छे से फेंट ले।
- 6
गैस पर तवा रखे गर्म हो जाय तब इसमें 1 /2 टेबल स्पून कुकिंग ऑयल डाले गर्म हो जाय तो 2 स्पून फेंटे हुए अंडे डाले और इसे फैला कर इसे स्लो फ्लेम पर ड्राई होने तक पकाए। अब इसमें मैगी को डाले और इसे आधे हिस्से में फैलाए जैसा चित्र में दिखाया गया है।
- 7
अब ऑमलेट को फोल्ड करे और इसे प्लेट में निकाले, दूसरा ऑमलेट इसी तरह मैगी डाल कर बनाए। तैयार है स्वादिष्ट मैगी स्टफ्ड ऑमलेट। सर्विंग प्लेट में निकाले और सर्व करें।
- 8
- 9
टिप्स
मैगी को उबाल कर नहीं बनाए इसमें प्याज हरी मिर्च भून कर मसाले डाल कर बनाए तो ये बहुत टेस्टी लगेगा
अंडे के ऑमलेट बनाए तो उसे एक साइड ही सेके इसे पलटे नहीं और ऑमलेट स्लो फ्लेम पर ड्राई होने तक पकाएं तभी ये स्वादिष्ट बनेगा।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)