हेल्दी वेज चीज़ सैंडविच

Deepti Johri @cook_20617701
हेल्दी वेज चीज़ सैंडविच
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सब्जियों को धोकर छील कर बारीक काट लें। आलू को छीलकर बारीक कद्दू कस कर लें।
- 2
अब इसमें सभी पाउडर मसाले मिक्स करें।
- 3
मेयोनीज भी मिक्स करें और अच्छी तरह से सभी को मिक्स करें।
- 4
अब एक बार में तीन ब्रेड का सेट बनाए ।हर ब्रेड में मक्खन और थोड़ी हरी चटनी लगाए फिर उसके ऊपर इस आलू और सब्जियों का मिश्रण को अच्छी तरह से फैलाकर लगाय।
- 5
अब चीज स्लाइस को खोल कर बीच से तिरछा काट कर सबसे नीचे की ब्रेड में एक टुकड़ा चीज रखे फिर उसके ऊपर दूसरी ब्रेड में दूसरी तरफ़ चीज स्लाइस रखें । तीसरी ब्रेड में मक्खन व चटनी और टमाटर सॉस को लगाए पर आलू का पेस्ट न लगाएं।
- 6
तीसरी ब्रेड को लगाकर हल्का सा दबाव दे और गर्म ग्रिल पैन में मक्खन लगाकर सेंक लें । दोनों तरफ से सिकने पर तिरछा काट कर टमाटर सॉस के साथ सर्व करें। वेज चीज सैंडविच तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/26368035













कमैंट्स (2)