देसी तडके वाली चटपटी कोल्ड नूडल्स चाट

साधारण नूडल्स को देसी चटपटे स्वाद और फैंसी प्रेज़ेंटेशन के साथ एक नया अंदाज़ दिया है। ताज़ी सब्ज़ियों, खुशबूदार मसालों, नींबू की खटास और कुरकुरी सेव के साथ तैयार यह चटपटी कोल्ड नूडल्स चाट स्वाद और प्रस्तुति—दोनों में लाजवाब है। हर बाइट देसी स्ट्रीट फूड का मज़ा देता है, लेकिन एक मॉडर्न ट्विस्ट के साथ। अगर आप भी अपनी रोज़मर्रा की रेसिपी को थोड़ा हटकर और आकर्षक अंदाज़ में सर्व करना चाहते हैं, तो यह रेसिपी ज़रूर ट्राई कीजिए
#CA26
#week19
#Desi_Bane_Fancy
#Fusion_Recipe
#StreetFood
#Cold_Noodles_Chaat

कुकिंग निर्देश
- 1
नूडल्स को गर्म पानी में उबाल ले। फिर इसको छानकर तुरंत ठंडे पानी में डाल दे।
- 2
पानी अच्छी तरह निकाल कर नूडल्स में 1/2 छोटी चम्मच तेल मिलाएं ताकि वे आपस में चिपके नही। एक बड़े बाउल में कटे हुए प्याज, टमाटर, खीरा स्वीट कॉर्न और पुदीना डाले।
- 3
अब चाट मसाला,भूना जीरा पाउडर, नूडल्स टेस्टमेकर, काली मिर्च पाउडर, काला नमक, चिली फ्लेक्स, नींबू का रस, और टोमैटो साॅस डालकर अच्छी तरह मिलाए।
- 4
इसमें ठंडे किए हुए नूडल्स डाले और सभी सामग्री के साथ अच्छी तरह मिक्स करे।
- 5
सर्विग प्लेट में निकाले और ऊपर से सेव, नींबू का टुकड़ा, पुदीना की पत्ती, और थोड़ा सा चाट मसाला डालकर गारनीश करे। तुरंत सर्व करे और देसी स्वाद के साथ इस चटपटी कोल्ड नूडल्स का आनंद ले।
टिप्स
नूडल्स को ठंडा करने के बाद अच्छी तरह छानना जरूरी है, वरना चाट watery हो सकती है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (10)