उत्तराखंड की पहाड़ी दही वाला कद्दू 🎃🌿

उत्तराखंड की पहाड़ी दही वाला कद्दू 😋🌿
खट्टे-मीठे दही और पहाड़ी मसालों से बना ये पारंपरिक कद्दू बहुत ही स्वादिष्ट और खुशबूदार लगता है। पहाड़ के घरों के सादे और देसी स्वाद की एक प्यारी सी झलक ❤️🏔️
गरमागरम भात के साथ इसका स्वाद और भी लाजवाब लगता है। 😋🍚
उत्तराखंड की पहाड़ी दही वाला कद्दू 🎃🌿
उत्तराखंड की पहाड़ी दही वाला कद्दू 😋🌿
खट्टे-मीठे दही और पहाड़ी मसालों से बना ये पारंपरिक कद्दू बहुत ही स्वादिष्ट और खुशबूदार लगता है। पहाड़ के घरों के सादे और देसी स्वाद की एक प्यारी सी झलक ❤️🏔️
गरमागरम भात के साथ इसका स्वाद और भी लाजवाब लगता है। 😋🍚
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैंने एक ताज़ा 1 किलो का कद्दू लिया। कद्दू घर का ताज़ा था, इसलिए मैंने इसके छिलके नहीं उतारे। अगर आपको कद्दू के छिलके पसंद नहीं हैं, तो आप छिलके उतार सकते हैं।
- 2
इसके बाद कद्दू को अच्छी तरह धोकर मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लिया।
- 3
कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल गरम किया। तेल गरम होने पर इसमें जीरा, मेथी दाना, राई और साबुत धनिया डाला। इसके बाद हरी मिर्च और सूखी लाल मिर्च डालकर अच्छे से तड़का लगाया।
- 4
तड़का तैयार होने के बाद इसमें कटे हुए कद्दू के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला लिया। फिर इसमें हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर मसालों के साथ अच्छी तरह मिलाया और कद्दू को पकने दिया।
- 5
कद्दू अच्छी तरह पक जाने के बाद इसमें फेंटा हुआ दही डालकर अच्छे से मिला लिया और थोड़ी देर पकाया, ताकि दही और मसालों का स्वाद कद्दू में अच्छी तरह मिल जाए।
- 6
बस तैयार है हमारा उत्तराखंड का पारंपरिक पहाड़ी दही वाला कद्दू। ❤️🌿
- 7
इसे मैंने गरमा-गरम भात के साथ परोसा और खूब मज़े से खाया। 😋🍚
टिप्स
दही हमेशा ताज़ा और कम खट्टा ही लें। रोज़-रोज़ दाल बनाकर अगर बोर हो गए हैं, तो कभी दही वाला कद्दू बनाकर देखिए। बहुत ही सिंपल रेसिपी है, कम मसालों में बनती है और स्वाद में बहुत टेस्टी लगती है। 😋❤️
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (4)