फुल्की निमकी

#CA26
#week21
#tiffin-trick
#फुल्की निमकी
बिहारी कुजिन की पारंपरिक फुल्की नीमकी स्वाद और सादगी का बेहतरीन मेल है। बाहर से हल्की कुरकुरी और अंदर से खस्ता, यह नीमकी लंबे सफर के लिए एकदम परफेक्ट स्नैक मानी जाती है। पुराने समय में घर से निकलने वाली लंबी यात्राओं के लिए, इसे बनाकर टिफिन में बच्चे और आफिस के लिए रखा जाता था, क्योंकि यह आसानी से साथ ले जाई जा सकती है और कई दिनों तक स्वाद बनाए रखती है।
शाम की गरमा-गरम चाय के साथ फुल्की नीमकी का स्वाद आज भी बचपन और घर की रसोई की याद दिलाता है। यह सिर्फ एक स्नैक नहीं, बल्कि बिहार के पारंपरिक खान-पान और घरेलू स्वाद की खूबसूरत पहचान है।

कुकिंग निर्देश
- 1
निमकी बनाने की सामग्री किचन काउंटर पर निकाल लें फिर मैदा को बड़े बर्तन में निकाल कर घी, अजवाइन मंगरैलि,मीठा सोडा और नमक डालकर अच्छी तरह से मिलाएं अगर मोयन सही डला हुआ है तो मुट्ठी में भर कर दबाने पर बंध जाता है
- 2
अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर मैदा को थोड़ा सख्त गूंथ कर ढककर 15 मिनट तक सेट होने के लिए रखें फिर बराबर-बराबर मात्रा में बड़ी लोई बनाकर चित्रानुसार मैदा छिड़कर पतला बेलकर पतले पतले स्ट्रीप काटें
- 3
अब गैस ऑन कर कड़ाही में तेल डालकर गर्म करें फिर दूसरे तरफ से निमकी को काट कर प्लेट में उठाकर गरम तेल में डालें
- 4
अब निमकी को चलाते हुए मिडियम आंच पर गुलाबी होने तक तल कर जालीदार छलनी पर निकाल लें और फिर इसी तरह से प्रक्रिया दुहराते हुए सभी निमकी को तल कर ठंडा होने पर एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख लें फिर आवश्यकता अनुसार सर्व करें।
टिप्स
मोयन में हमेशा घी डालकर आटा लगाएं ,निमकी मुलायम, कुरकुरा और लौंग लास्टिंग रहेगी।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)