जंगली सैंडविच

जंगली सैंडविच
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सब्जियों को बताए अनुसार काट लें और एक डोंगे में निकाल लें । पनीर भी छोटे टुकड़ों में काट लें और इसमें नमक, नींबू का रस, हरी मिर्च, लाल मिर्च,चाट मसाला पाउडर सभी को डालकर मिक्स करें।
- 2
सभी पाउडर मसाले जो सूखे मसाले पाउडर मसाले है उन्हें भी एक कटोरी में निकाल कर मिक्स करें । मेयोनीज में उसके पाउडर मसाले मिक्स करें ।
- 3
अब तीन तीन ब्रेड का सेट बनाए ।हर ब्रेड में पहले मक्खन लगाएं फिर हरी चटनी लगाए । अब एक ब्रेड की स्लाइस में सभी सब्जियो के मिश्रण को अच्छी तरह से लगाएं,
- 4
दूसरी ब्रेड में उबले हुए आलू को चाकू से गोद पतली स्लाइस में काट कर लगाए । ऊपर से सभी भरावन के ऊपर टमाटर सॉस, लगाए तथा सूखे पाउडर मसाले भी छिड़कें । मेयोनीज भी लगाएं।
- 5
अब इसमें आलू भुजिया को अच्छी तरह से लगाएं और तीसरी ब्रेड स्लाइस से कवर कर नानस्टिक ग्रिल पैन में मक्खन लगाकर मिडियम गैस पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेंके ।
- 6
सिक जाने पर निकाल कर टिफिन में पैक कर दें । जंगली सैंडविच तैयार है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़














कमैंट्स (2)