सूखे नारियल की पंजीरी पाक

#CA26
Week_24
सूखे नारियल की पंजीरी बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होती है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन होते हैं और इसे हम ड्राई फ्रूट से बनाते हैं तो यह खाने में बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट है।
सूखे नारियल की पंजीरी पाक
#CA26
Week_24
सूखे नारियल की पंजीरी बहुत ही स्वादिष्ट और हेल्दी होती है क्योंकि इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन होते हैं और इसे हम ड्राई फ्रूट से बनाते हैं तो यह खाने में बहुत ही हेल्दी और स्वादिष्ट है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कढ़ाई में एक चम्मच देसी घी गर्म करके कद्दूकस किए हुए नारियल को 1 से 2 मिनट रोस्ट करेंगे, अब एक-एक चम्मच देसी घी डाल के काजू और बादाम को 1 से 2 मिनट रोस्ट करेंगे। अब तीन से चार चम्मच देसी घी डालकर थोड़ा-थोड़ा गोंद डालकर फूलने तक भुनेंगे।
- 2
अब गोंद को कटोरी से दबा दबा कर दरदरा तोड़ लेंगे इसी प्रकार सारे ड्राई फ्रूट्स को हम रोस्ट करके फिर कढ़ाई में चीनी और आधा कप पानी डालकर मीडियम फ्लेम पर एक तार की चासनी बनाकर तैयार करेंगे अब चासनी में छोटी इलायची के दाने निकल कर दरदरा पीसकर डालेंगे।
- 3
अब एक थाली को देसी घी से ग्रीस करके तैयार करेंगे।अब सुखा भुना हुआ नारियल और सारे ड्राई फ्रूट्स को चासनी में डालकर अच्छी तरह मिक्स करके मिश्रण को थाली में डालकर फिर फैलाकर चम्मच से दबाकर पंजीरी पाक को तैयार करेंगे। ऊपर से चम्मच की सहायता से थोड़ा सा घी लगाएंगे। अब थोड़ी देर में ठंडा होने पर पंजीरी पाक के मनचाही शेप में कटिंग करेंगे। अब हमारी सूखे नारियल और ड्राई फ्रूट से बनी हुई पंजीरी पैक तैयार है।
- 4
- 5
- 6
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




















कमैंट्स (3)