Ragi Walnut Modak

#GC
#happyganeshutsav
#ragiwalnutmodak
#milletsrecipe
#ragi
#dryfruits
#walnut
#cashewnuts
#nosugar
#jeggarypowder
#healthysweets
भगवान गणेश जी को मोदक बहुत पसंद हैं तो मैंने कुछ नई तरह से मोदक बनाये हैं। वो भी रागी मिलेट,जैगरी पाउडर और अखरोट-काजू के साथ बनाया हैं इसलिए पूरा हेल्थी,डाइट फ्रेंडली और कम कैलोरी वाला है ये मोदक। पसंद आए तो एक बार जरूर बनाएं।
Super healthy and super tasty..
Ragi Walnut Modak
#GC
#happyganeshutsav
#ragiwalnutmodak
#milletsrecipe
#ragi
#dryfruits
#walnut
#cashewnuts
#nosugar
#jeggarypowder
#healthysweets
भगवान गणेश जी को मोदक बहुत पसंद हैं तो मैंने कुछ नई तरह से मोदक बनाये हैं। वो भी रागी मिलेट,जैगरी पाउडर और अखरोट-काजू के साथ बनाया हैं इसलिए पूरा हेल्थी,डाइट फ्रेंडली और कम कैलोरी वाला है ये मोदक। पसंद आए तो एक बार जरूर बनाएं।
Super healthy and super tasty..
कुकिंग निर्देश
- 1
स्टेप 1: मेवा को ड्राय रोस्ट करना
1. सबसे पहले काजू और अखरोट को एक सूखे पैन में धीमी आँच पर 2 मिनट के लिए ड्राई रोस्ट कर लें। जब ये ठंडे हो जाएं, तब इन्हें चाकू से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। - 2
अब नॉन स्टिक पैन में 4 छोटी चम्मच गाय का घी गरम करें। उसमें रागी का आटा डालें और धीमी आँच पर लगातार चलाते हुए भूनें। थोड़ी देर बाद इसमें 5-6 लाल किशमिश और 1 छोटी चम्मच अतिरिक्त घी और डालें।
- 3
नॉन स्टिक पैन छोटा पड़ रहा है इसलिए इसे कड़ाई में ट्रांसफर करके बदल दिया है। अब धीमी आँच पर 5 मिनट और भूनें जब तक कि आटे से सोंधी खुशबू न आने लगे। भुने हुए आटे को तुरंत एक बड़ी परात में निकाल लें।
- 4
गुड़ का सीरप तैयार करें
एक छोटे नॉन स्टिक पैन में ½ कप गुड़ का पाउडर और 6 छोटी चम्मच पानी डालें। गैस को धीमी आँच (Slow Flame) पर रखें। - 5
जैसे ही गुड़ पानी में पूरी तरह घुल जाए और उसमें पहला उबाल आए, तुरंत गैस बंद कर दें।
- 6
परात में रखे भुने हुए रागी के आटे में भुने व कटे हुए काजू-अखरोट डालकर मिलाएँ।
अब इस मिश्रण में तैयार किया हुआ गरम गुड़ का पानी डालें और चम्मच से अच्छी तरह मिक्स कर लें। - 7
जब मिश्रण थोड़ा छूने लायक ठंडा (गुनगुना) हो जाए, तो इसमें 3 छोटी चम्मच गुनगुना गरम दूध छिड़कें और हाथों से अच्छी तरह मसलकर एक जैसा (मुलायम) कर लें।
- 8
मोदक का आकार दें
एल्युमिनियम के मोदक साँचे के अंदर की तरफ 1 चम्मच घी लगा के उंगली से पूरा फैला लें। साँचे को बंद करके नीचे के खुले हिस्से से रागी के मिश्रण को अच्छी तरह उँगलियों से दबाते हुए अंदर भरें। - 9
अब साँचे का लॉक धीरे से खोलें और तैयार मोदक को प्लेट में निकाल लें।
- 10
सजावट
1. अब हर मोदक की चोटी (ऊपरी हिस्से) पर केसर के दूध की एक बूंद रखें और एक केसर का तांतना चिपकाएँ और प्लेट में सारे मोदक के आसपास में भी केसर मिश्रित दूध की कुछ बूँदे डालें।
2. प्लेट में मोदक के आस-पास गुलाब की पंखुड़ियाँ सजाकर भगवान गणेश जी को भोग लगाएँ!
टिप्स
तैयार है गणपति बाप्पा के लिए एक नए प्रकार का मोदक। आपको बनाते समय मिश्रण सुखा लगे तो आप गुनगुने दूध की मात्रा बढ़ा सकते हैं।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़























कमैंट्स