कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले बैंगन को आंच पर भून क्र उसका छिलका निकाल कर अच्छे से मैश कर लेंगे
- 2
कढ़ाही में तेल गरम करेंगे और जीरा डाल कर भून लेंगे इसमें खड़ा गरम मसाला और अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर भून लेंगे
- 3
अब इसमें प्याज व टमाटर डाल कर 2 मिनट तक और पकाएंगे फिर इसमें सभी सूखे मसाले डाल कर तेल अलग होने तक पकाएंगे
- 4
अब इसमें मैश किया हुआ बैंगन डाल कर तब तक पकाएंगे जब तक ये कढ़ाही से चिपकना न छोड़ दे
- 5
अब इसमें धुआंदार फ्लेवर देने के लिए आंच पर कोयले को लाल होने तक गरम करेंगे अब उसे एक कटोरी में रख कर भर्ते के बीच में रख देंगे अब इसमें थोड़ सा घी या तेल डालेंगे और जैसे ही कोयले से धुंआ निकले उसे तुरंत ढक देंगे 2 मिनट के बाद ढक्कन और कोयला हटा देंगे
- 6
लीजिये धुआंदार बैगन भरता तैयार है
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Monika Sharma को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स