बिस्कुट की चॉकलेट कैक

छोटी मोटी कैक बनाने का तरीका
#ब्रेकफास्ट रेसिपीज 8/4/18
बिस्कुट की चॉकलेट कैक
छोटी मोटी कैक बनाने का तरीका
#ब्रेकफास्ट रेसिपीज 8/4/18
कुकिंग निर्देश
- 1
बिस्कुट केक बनाने के लिए सबसे पहले साबुत बिस्कुटों के छोटे-छोटे टुकड़े कर लीजिए, जिससे बो आसानी से पिस सके
- 2
अब इन बिस्कुटों के टुकड़ों को एक मिक्सी के जार में भर कर पीस लें, और छलनी से छान कर बारीक पाउडर तैयार कर लें।
इसी तरह आप चीनी को भी पीस कर उसका बारीक पाउडर तैयार करें। आप अपने स्वादानुसार चीनी को कम ज्यादा कर सकते हैं। - 3
अब एक बड़ी बाउल ले कर आप बिस्कुट पाउडर, चीनी पाउडर और बेकिंग पाउडर को अच्छी तरह मिला लें।
- 4
अब इस मिश्रण में बनीला एसेन्स, और थोड़ा-थोड़ा दूध डालते हुए पेस्ट तैयार करें।मिश्रण में आवश्कतानुसार दूध डालते हुए लगातार दो से तीन मिनट तक एक ही साइड में फेटते जाएँ।
- 5
अब आप फेंटे हुए स्मूथी केक पेस्ट में बारीक कटी हुई मेवा मिला दें। अब आपका केक का पेस्ट तैयार है।
- 6
जिस बर्तन में आपको केक बनाना है उसको आप घी लगा चारों तरफ से चिकना कर लीजीये। इसके बाद आप इस बर्तन में थोड़ी सी मैंदा डालें और इस मैंदा को बर्तन में चारों ओर घूमा लें, बाकी बची हुई मैंदा को निकाल दें। ऐसा करने से आपका केक बर्तन में नहीं चिपकेगा।
- 7
अब इस बर्तन में केक का मिश्रण डाल कर और एक -दो बार हिला कर मिश्रण को सेट कर लें अब गैस ऑन करके उस पर कुकर रखें, कूकर के अंदर एक स्टैंड रखें, अब कुकर को दो मिनट के लिए गरम होने दें।
- 8
केक बाला बर्तन कुकर के अंदर रखें, कुकर को ढक्खन से बंद कर दें। (ढक्खन से सीटी हटा दे) अब लगभग बीस मिनट तक धीमी आंच पर केक को पकने दें।
तीस मिनट बाद केक को चाक़ू से चेक करें, चाकू साफ़ बाहर निकलता है तब आपका केक तैयार है, (यदि चिपकता है तो केक को थोड़ा और पका लें।) गैस बंद करके कुकर को ठंडा होने दें। - 9
अब केक को बर्तन से चाक़ू की सहायता से किनारों से छुटायें और एक प्लेट में पलट दें।
लीजिये कुकर में बना चॉकलेट बिस्कुट बाला टेस्टी और स्पंची केक तैयार है। - 10
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स