कुकिंग निर्देश
- 1
बेसन को छान ले
- 2
बेसन, सूजी, शक्कर, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, नींबू रस और दही नमक को 3/4 कप पानी के साथ के साथ एक बाउल में डालकर अच्छी तरह मिला लें
- 3
घोल को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये
- 4
अब इस मिश्रण में फ्रूट सॉल्ट बेकिंग सोडा डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये जैसे ही मिश्रण में एअर बबल आ जाय तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये और थाली को बर्तन के अन्दर स्टैन्ड पर रखिये.
- 5
स्टीमर में 10 से 12 मिनट या ढ़ोकले के पक जाने तक स्टीम कर लें।
- 6
ढोकला पक चुका है पके हुये ढोकला में चाकू की नोक गढ़ा कर देखिये, मिश्रण चाकू की नोक से नहीं चिपकता है
- 7
एक पॅन में तेल गरम करें और सरसों डालें हरी मिर्च,और कड़ी पत्ता डाले
- 8
अब इस में एक कप पानी डालें नमक और चीनी भी डाल दीजिये.
- 9
उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दें
- 10
इस तड़के को तैयार ढ़ोकले पर डालकर अच्छी तरह फैला लें।
- 11
टुकड़ो में काट लें और हरा धनियां कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये. बेसन का ढोकला तैयार है ।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स