भटूरे छोले (Chole Bhature recipe in hindi)

#बर्थडे
भटूरे छोले सबकी पसंद
भटूरे छोले (Chole Bhature recipe in hindi)
#बर्थडे
भटूरे छोले सबकी पसंद
कुकिंग निर्देश
- 1
छोले को रात भर के लिए पानी में भीगो कर रख दे सुबाह कुकर में छोले ओर २ गिलास पानी डाल दे स्वादानुसार नमक डाले ओर आँवला डाल कर ढक्कन बंद करके १ सीटी आने पर कम आँच पर १५ मिनट तक पका ले फिर आँच बैंड कर दे
- 2
प्याज़ ओर टमाटर को बारीक काट ले चाहे तो मिक्सी में अलग अलग पीस ले, हरी मिर्च, हरा धनिया को बारीक काट ले अदरक को पतला ओर लम्बा काट ले
- 3
१ बर्तन में मैदा दही,बेकिंग पावडर,बेकिंगसोडा, चीनी,अजवायन, ४ चमच तेल ओर स्वादानुसार नमक डाल पानी से कर नरम आटा लगा ले आटे को अच्छे से मसले ओर २ घंटे के लिए ढक कर रख दे
- 4
१ कड़ाही ले उस में २ बड़ी चमच तेल डाले गरम होने पर उस में ज़ीरा,मोटीइलायची, लोंग, दालचीनी, तेजपत्ता डाल कर हल्का भून ले
- 5
अब उस में अदरक लहसन का पेस्ट डाल कर थोड़ा भून ले फिर प्याज़ डाल कर गुलाबी होन तक भून ले अब कम आँच कर दे उस में हरी मिर्च, लाल मिर्च, गरम मसाला डाल कर भून ले फिर टमाटर डाल दे कम आँच पर ही तेल अलग होने तक पका ले
- 6
अब उस मे उबले हुए छोले डाल दे ओर ५ मिनट तक पका ले फिर आँच बंद कर दे ज़रूरत हो तो पानी डाल ले कटी हुई अदरक ओर धनिया से सजायें
- 7
भटूरे बनाने के लिए कड़ाही में तेल गरम करे भटूरे तलने के लिए तेल अच्छे से गरम होना चाहिए
- 8
आटे से लोई बनाए ओर तेल लगाकर बेलन से पूरी जैसा बेल ले फिर गरम तेल में डाले ओर पलट पलट कर दोनो तरफ़ से सुनहरा तल ले फिर गरमा गरम छोले के साथ परोसे
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स