मावा गुजिया (Mava Gujiya recipe in hindi)
#Flavours of Holi Post 3
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक बिग बाउल में मैदा चने और उसमे नमक घी को हाथो से मसलते हुआ मिलाये और ब्रेड क्रम जैसे बना ले.
- 2
अब मैदा में थोड़ा थोड़ा पानी डाल कर टाइट आटा बना ले और 20 मिनट के लिए रेस्ट दे.
- 3
अब फिलिंग तैयार करने के लिए नारियल को चाकू से मोटा मोटा काटे और मिक्सर जार में डाल कर पाउडर बना ले.
- 4
अब एक बिग बाउल में नारियल पाउडर ले उसमे बुरा मिलाये अब मावा डाल कर हाथो से अच्छे से मिला ले.(मैंने होममेड मावा लिया है उसे भुनने की जरुरत नहीं मार्किट का मावा ले तब भुने जरूर)
- 5
अब उसमे चिरोंजी किशमिश इलायची पाउडर और सभी बारीक़ कटी डॉयफ्रुइट्स मिला कर फिलिंग तैयार करें.
- 6
अब आटे को मसल कर दोबारा से ठीक करें और छोटी छोटी लोई लेकर रोटी बैल ले और रोटी को गुजिया के सास पर फैला और चम्मच से फिलिंग डाले और पानी लगाकर अच्छे से बंद करें इसे ही सब गुजिया तैयार कर ले.
- 7
गैस पर कढाई में घी गरम करें और मध्यम हॉट आयल में गुजिया फ्राई करें और ठंडा होने पर एयरटाइट कंटेनर में रक्खे.
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स