सेवई रसमलाई खीर (Sevai Rasmalai Kheer recipe in hindi)

सेवई रसमलाई खीर (Sevai Rasmalai Kheer recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दूध को उबालकर उसमे से 1 बाउल में थोड़ा दूध निकालकर उसको गुनगुना करके उसमे केसर धागे डाले और अलग ढककर रखे और बाकी का दूध गाढा से करे स्पून से चलाते हुए
- 2
एक प्लेट में कद्दूकस किया हुआ पनीर ले उसमे चुटकी भर इलायची पाउडर डालें और मिलाये अच्छी तरह और उनको हथेली से मिलाते हुये चपटा करे पेढ़े जैसा
- 3
कड़ाही में घी गर्म करने रखे तलने के हिसाब से
- 4
घी गर्म हो जाये तो एक प्लेट में बारीक सेवई (Vermicelli) ले और पानी में घोलकर रखा हुआ कॉर्नफ्लोर ले पहले पनीर के पेढ़े को कॉर्नफ्लोर बेटर में डुबाये फिर सेवई लगाए
- 5
और गर्म घी में धीमी गैस पर डाले और तुरंत हल्का गुलाबी करके निकाल ले इसी तरह सारे बना ले सब बनने के बाद जो बची हुई सेवई हैं उनको 1/2 tsp घी में हल्का गुलाबी करे
- 6
और जब सब बन जाये तो इन्हें केसर दूध में डुबाये साथ मे जो बची हुई सेवई थी उनको भी मिला ले ।थोड़ा सा 2 tsp के अंदाज में केसर दूध एक छोटी कटोरी मे निकाल ले
- 7
दूसरी तरफ जो दूध गाढा हो रहा था वो जब आधा हो जाये उबलकर जब उसमे चीनी स्वादनुसार इलायची पाउडर और बादाम कतरन और 2-4 पिस्ता के टुकड़ा मिलाये
- 8
सब मिलाने के बाद जो केसर के दूध में डूबी हुई पनीर सेवई के पेढ़े है उनको पैन में उबलते दूध में 1 मिनट के लिए उबाले और गैस बंद कर के 2 मिनट के लिए ढक दे।
- 9
2 मिनट बाद उसे एक बाउल में निकाले और स्पून से हल्के हाथों से चलाते हुये ठंडा से करे ताकि रसमलाई खीर में उपर मलाई न जमे
- 10
पूरी तरह सेवई रसमलाई खीर ठंडी होने के बाद उसे पिस्ता और बादाम जो दो टुकड़ो में कटी है उससे गार्निश करे और आखिर में उपर से केसर दूध डाले और सर्व करें yummy सेवई रसमलाई खीर
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स