हरेरा (Harira recipe in hindi)

सर्दियों में सभी लोगों के लिए लाभदायक है परंतु खासतौर से उन महिलाओं के लिए जिन्होंने नवजात शिशु को जन्म दिया है उनके शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक है साथ में नवजात शिशु को दूध पिलाने वाली महिला मां के लिए दूध अधिक उत्पन्न करने में सहायक होता है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम सोंठ और हल्दी को छोटे-छोटे पीस में तोड़ ले।
- 2
छुहारे से बीज निकालकर उसको भी छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ ले।
- 3
काजू,बादाम को भी तोड़ ले।
- 4
अब सभी सामग्री को मिक्सी के जार में डालकर थोड़ा सा पानी डालकर पीस लें और पेस्ट बना लें।
- 5
अब एक कढ़ाई को गरम करें उसमें पांच से छह चम्मच देसी घी डाल दे घी के गर्म होने पर जीरा का तड़का लगाएं।
- 6
तड़का लगाने के बाद उसमें पेस्ट को डाल दे और अच्छी तरह से भून ले जब वह भूरे रंग का होने लगे तब।
- 7
तब उसमें गुड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ कर डाल दे और आपस में दोनों को मिलाकर चलाते रहे।
- 8
जब हल्का हल्का घी छोड़ने लगे और गाढ़ा हो जाए पेस्ट तो समझिए कि हरेरा तैयार हो गया।
- 9
सेहत के लिए लाभदायक हरेरा तैयार।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Rohit Shikha Jaiswal को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स