चावल की खीर (Chawal ki kheer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले चावल साफ करके अच्छी तरह धो लें. चावल का सारा पानी निकालकर रख दें. अब कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर गैस पर गर्म करें. फिर इसमें चावल डालकर 2 से 3 मिनट तक धीमी आंच पर एक बड़ी चम्मच से चलाते हुए फ्राई करें.
- 2
खीर बनाने के बर्तन में दूध डालकर इसमें आधा कप पानी मिलाएं और गैस पर गर्म करने रख दें. दूध में उबाल आने के बाद इसमें भुने हुए चावल डालकर 8 से 10 मिनट तक मध्यम आंच पर चलाते हुए पकाएं. ध्यान रखें चावल बर्तन के तले में चिपके नहीं.
- 3
जब चावल गलकर अच्छी तरह पक जाएं, तो दूध में चीनी डालकर मिलाएं. चीनी घुलने के बाद दूध में नारियल का बुरादा, मखाने, बादाम, काजू और चिरौंजी डालकर, खीर गाढ़ी होने तक लगभग 8 से 10 मिनट मध्यम आंच पर पकाएं.
- 4
जब खीर गाढ़ी हो जाए तो, इसमें पिसी हुई इलायची, और केसर मिलाकर 2 मिनट तेज आंच पर पकाने के बाद गैस बंद कर दें. चावल की खीर तैयार है. इसे गर्मागर्म खाएं या फिर फ्रिज में ठंडी करके भी सर्व कर सकते हैं.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- बचे हुए चावल की मठरी (Bache hue chawal ki mathri recipe in hindi
- हरा भरा लच्छा पराठा (Hara Bhara Lachha Paratha recipe In hindi)
- आलू मक्की की रोटी (Aloo makki ki roti recipe in hindi)
- हरी धनिया का पराठा (Hari Dhaniya ka Paratha recipe in hindi)
- चंदन बथुआ का पराठा (Chandan bathua ka paratha recipe in hindi)




कमैंट्स