कुकिंग निर्देश
- 1
आलू और मटर के दाने को उबाल ले।
आलू के ठंडे होने पर इसका छिलका निकाल ले और छोटे छोटे टुकड़ो में काट ले। - 2
साबुत धनिया को एक पैन में मध्यम आंच पर ले।
इसे लगातार चलाते हुए धनिया की अच्छी खुश्बू आये तब तक भुने।
इसे एक बाउल में निकाले और जरा ठंडा होने दे बाद में इसे दरदरा पीसकर पाउडर जैसा बना ले। - 3
अब कड़ाही या पैन में मध्यम आंच पर तेल गरम करे।
गरम तेल में जीरा डालकर 30 सेकंड तक भुने।
इसमे अदरक की पेस्ट और हरी मिर्चे डालकर 1 मिनट तक भुने।अब आलू, मटर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर, गरम मसाला और ऊपर तैयार किया हुआ पाउडर डाल दे। अच्छे से मिलाकर 2-3 मिनट तक पकाये।
आखिर में कटा हरा धनिया डाले और गैस को बंद कर ले।
मिक्स करे और मसाले को एक प्लेट या बाउल में निकाले ताकि यह जल्दी से ठंडा हो जाए। - 4
बाउल में मैदा ले। नमक और अजवाइन डालकर मिक्स करे।इसमे घी डाले। उँगलियों की मदद से घी को मैदे में ठीक से मिक्स करे। यह दरदरे मिश्रण जैसा लगेगा।इसमे घी और मैदे की मात्रा सही हो तभी यह खस्ता बनेंगे । अब थोड़ा थोड़ा करके पानी डालते जाए और आटा गुंदते जाए। आप मुलायम और सख्त आटा गूंदकर तैयार करे। इसे ढककर 15-20 मिनट तक रखे।
- 5
आटे को फिर से एकबार मसलकर चिकना बना ले। इसे बराबर से 5 हिस्सों में बाँट ले और लोइयां बना ले।
एक लोई ले इसे 6-7 इंच व्यास के गोल आकार में बेले। इसे ज्यादा मोटा या ज्यादा पतला नहीं बेलना है।
अब चाकू से बिच में चलाकर 2 अर्धचंद्र आकार के हिस्से में काटे। - 6
अब एक अर्धचंद्र आकार के हिस्से की सारी किनारो पर पानी लगाए।इसे आधा मोड़ ले और दूसरी और से भी आधा मोड़ ले और एक शंकु आकार बना ले। (एक साइड का थोड़ा हिस्सा दूसरी साइड के ऊपर आये इसी तरह रखे)
मिलायी हुई किनारो को दबाकर अच्छे से बंद कर ले और शंकु आकार बनके तैयार है। - 7
इसमे 2-3 टेबल स्पून जितना स्टफिंग मसाला रखे। निचे के कोने में सबसे पहले 2 मटर के दाने रखे बाद में बाकि का मसाला भरे ताकि निचे के कोने का आकार बरक़रार रहे।ऊपर किनारो पर पानी लगाए और उंगलियो से दबाकर अच्छे से सील करके बंद कर ले।
इसी तरह सारे समोसे बना ले और एक प्लेट पर रखते जाए। प्लेट को नैपकिन या कपडे से ढंके रखे ताकि वह सुख ना जाये। - 8
एक कड़ाही या पैन में मध्यम आंच पर तेल गरम होने के लिए रख दे।
तेल का तापमान सिर्फ गरम होना चाहिए नाकि एकदम गरम जैसा हम पकोड़े तलते रामाय करते है।
तेल गरम है की नहीं वह चेक करने के लिए एक चुटकीभर आटा तेल में डाले, तब वह तेल के तले में थोड़ी सेकंड रहेगा और धीरे धीरे करके वह तेल की ऊपर आएगा। - 9
गरम तेल में 3-4 समोसा डाले। वह तेल के निचे थोड़ी देर तक डुबे’रहेंगे। अब गैस की आंच को कम कर ले और थोड़ी देर में समोसे तेल के ऊपर तैरने लगेंगे।
इसे थोड़ी देर में पलटकर दूसरी और भी तले ताकि वह दोनों और से बराबर से पके। यह तलते दौरान तेल का तापमान बरकरार रखने के लिए आप गैस की आंच को कम ज्यादा करे। - 10
अगर डबल फ्राई नहीं करने है तो इसे एकदम कुरकुरे और गोल्डन ब्राउन होने दे। बाद में कड़छी से निकाले
और पेपर टॉवल बिछाई हुआ प्लेट में रखे।
इसी तरह बाकी के समोसे तल ले - 11
यह आलू समोसा को तीखी हरी धनिया चटनी या पुदीने की चटनी, मीठी खजूर इमली की चटनी या केचप के साथ नाश्ते के रूप में परोसे। आप इसे गरमा गरम चाय के साथ भी परोस सकते हो।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़










कमैंट्स (3)