भापा दोइ (Bhapa doi recipe in Hindi)

भापा दोइ बंगाल की एक प्रसिद्व मिठाई है। जो कि दही से बनती है और भाप में पकती है।खाने में अत्यंत स्वादिष्ट होती है।बहुत ही कम सामग्री और कम टाइम में बनके तैयार होती है ।
#insta veg
भापा दोइ (Bhapa doi recipe in Hindi)
भापा दोइ बंगाल की एक प्रसिद्व मिठाई है। जो कि दही से बनती है और भाप में पकती है।खाने में अत्यंत स्वादिष्ट होती है।बहुत ही कम सामग्री और कम टाइम में बनके तैयार होती है ।
#insta veg
कुकिंग निर्देश
- 1
पहले दही को एक कपड़े में बांध के 6घंटे के लिए कंही टांग दें । 6 घंटे बाद दही को एक बर्तन में ट्रांसफर कर लें । फिर अच्छे से 2 मिनट दही को फेंटे ।
- 2
जब दही अच्छे से फेंट जाए तब उसमें कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं और अच्छे से मिक्स करें ।
- 3
दही और कंडेंस्ड मिल्क की मिश्रण में दूध और इलाइची पाउडर डालके अच्छे से मिलाएं। सारि सामग्री जब अच्छे से मिल जाएं तब एक टिफ़िन में डाल दें या फिर एक बर्तन में डालके एल्युमीनियम फॉयल से कवर करदे ।फॉयल कवर करने से पहले दहि के ऊपर केसर के धागे डाल दें ।
- 4
अभी गैस पे स्टीमर चढ़ाएं या फिर एक भगोना चढ़ाके उसमे एक लीटर गरम पानी डालके बीच मे एक रिंग रख दें । उसी रिंग के ऊपर दही की टिफ़िन आ फिर दही की बाउल रखके ढकन लगादें । ढकन लगाके 20 मिनट के लिए धीमी आंच पे भाप में पकाये ।
- 5
20 मिनट बाद गैस बंद करदें और भगोने में और 10मिनिट रहने दे। 10 मिनिट बाद सावधानी से बाहर निकले और फिर फ्रीज़ में रखदे 2 से 4 घंटे के लिए ।
- 6
2 से 4 घंटे बाद फ्रीज़ से निकल के ठंडा ठंडा सर्वे करें ।
- 7
आनंद ले बंगाल की इस प्रसिद्ध मिठाई का और अपना मूल्य सुझाब दें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)