सोयाबीन कबाब (Soyabean Kabab recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
क्रिस्पी सोयाबीन कबाब बनाने के लिए सबसे पहले गर्म पानी को कटोरी में रखे सोयाबीन में डालें और 2 से 3 मिनट तक ढककर रख दें.
- तय समय के बाद सोयाबीन को छन्नी से छानकर एक कटोरी निकाल लें। - 2
फिर हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, धनिया पत्ती, सोयाबीन का भी पेस्ट तैयार कर लें. अब इसमें बेसन और गरम मसाला मिलाए और कटी हुई प्याज़ मिलाए ।जीरा और नमक मिलाएं
- 3
मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- तेल के गर्म होते ही हल्के हाथों से पेस्ट को स्टिक के चारों तरफ लपेटें. - 4
अब धीरे-धीरे कबाब को तेल में डालें और सुनहरा होने तक तल लें.
- सोयाबीन कबाब तैयार है. हरे धनिये की चटनी या टोमैटो सॉस के साथ सर्व करे।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/9622562
















कमैंट्स