मेथी के पराठे (Methi ke parathe recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
हरी सब्जियां स्वास्थ्य के लिये बहुत ही लाभदायक होती हैं,उनमें से एक हैं मेथी के पराठे जो हम नाश्ते में बना सकते हैं ये खाने में स्वादिष्ट होता है विधि-किसी बर्तन में आटा लीजिए. इसमें, कटी हुई मेथी, लहसुन हरी मिर्च, नमक, जीरा और अजवाइन,कलौंजी डाल दीजिए. साथ ही 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर सारी चीजों को अच्छे से मिला लीजिए. थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूथ लीजिये. गुथे हुये आटे को 20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
- 2
आटा सैट होने पर हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर चिकना करके आटे को मसल लीजिए. तवे को गैस पर रखकर गरम करिये. गुथे हुये आटे से थोड़ा सा आटा निकालिये, गोल करके लोई बनाइये और फिर पराठे के आकार का बेल दीजिए। गरम तवे पर थोड़ा सा तेल लगाइए और परांठा डाल दीजिए. परांठे की निचली सतह सिकने पर इसे पलट दीजिए और दूसरी सतह पर ब्राउन होने पर इसकी पहली सतह पर तेल लगाइए और पलटकर इस ओर भी तेल लगाइए. परांठे को दबाते हुए दोनों ओर अच्छा ब्राउन होने तक सेकिये. परांठा ठंडे होने के बाद कैसरोल में रख लीजिये. सारे परांठे इस
- 3
मेथी के परांठे को आलू टमाटर की सब्जी या अपने मनपसन्द सब्जी, दही और चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़












कमैंट्स