आलू जलेबी (Aloo Jalebi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले उबले आलू,घी, चीनी, दही, इलायची पाउडर, पीला रंग, अरारोट ले |
- 2
फिर एक पैन में चीनी, पानी, इलायची पाउडर डालकर तेज गैस पर करछी की सहायता से हिलाते हुए चाशनी तैयार करे |
- 3
उबले आलू को कदुकस की सहायता से कस ले |
- 4
अब कसे हुए आलू, अरारोट, पीला रंग,दही को मिक्स कर ले |
- 5
आवश्यकता हो तो पानी डाल ले |अब हमारा मिश्रण तैयार है |
- 6
घी को गरम करेंगे |
- 7
मिश्रण को बोतल में डाल ले |
- 8
घी में धीमी आँच पर जलेबी को करारा होने तक सेक लो |
- 9
फिर जलेबी को चाशनी में डालकर साथ के साथ बाहर निकाल लो |
- 10
हमारी गरमा गरम आलू जलेबी सर्व करने के लिए तैयार है |
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/9967221














कमैंट्स