कटहल की सब्जी

आमतौर पर कटहल की सब्जी गर्मियों में खाई जाती है, यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है। कटहल को ग्रेवी और ड्राई दोनों रूप में बनाया जा सकता है। यहां मैंने कटहल की ग्रेवी वाली सब्जी सिम्पल तरीके से बनाती हैं । बिहार , उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश, झारखंड सहित पूरे भारत में कटहल गर्मियों की एक लोकप्रिय सब्जी है और इसे बहुत चाव से बनाया जाता है । आज की कटहल की सब्जी को मैंने डीप फ्राई करके बनाया है।
#CA26
#week3
#kathal #kathal_ki_sabji #kathal_ki_masaledar_sabji #kathal_ki_rsedar_sabji

कुकिंग निर्देश
- 1
कटहल को बड़े-बड़े पीस में काट लें। उबले आलू को छील लेंगे । प्याज, टमाटर, लहसुन, अदरकऔर हरी मिर्च को काट लेंगे और साबुत मसाले को निकाल लेंगे ।
- 2
कढ़ाई में तेल गरम करके कटहल को डीप फ्राई कर लेंगे फिर नैपकिन पेपर पर निकाल लेंगे ।आलू के पीस को भी फ्राई कर लेंगे ।
- 3
दूसरी तरफ मिक्सर जार में प्याज- टमाटर, अदरक, लहसुन,हरी मिर्च और बताए गये साबुत मसाले डालें और महीन पीस लेंगे ।
- 4
अब कढ़ाई में सरसों का तेल गर्म करें, तेल की धांस निकल जाने पर साबुत जीरा, हींग और तेजपत्ता डालें । इसके बाद लंबे कटे हुए प्याज़ को हल्का लाल कर लें।
- 5
इसके बाद प्याज- टमाटर, अदरक,लहसुन, हरी मिर्च का पीसा हुआ पेस्ट डालकर भुनें। पेस्ट के अच्छी तरह भुन जाने पर बताए गए सभी सूखे पाउडर मसाले डालें और भुनें।
- 6
अब इसमें कटहल और आलू डालकर चलाएं फिर जरूरत के अनुसार पानी और नमक डाल दे।
- 7
ढककर कटहल के नरम होने तक पकाएं।
- 8
सब्जी में अमचूर पाउडर डाल दे और गैस बंद कर दें।
- 9
कटहल की गरमा -गर्म सब्जी तैयार है।
- 10
सब्जी पर बारीक कटी हरी धनिया स्प्रिंकल कीजिए और चपाती के साथ सर्व कीजिए ।
टिप्स
कटहल को आप बिना फ्राई के भी बना सकते हैं या उबालकर भी बना सकते हैं ।
कुकस्नैपस
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (69)