चटपटा पाव रगडा

#CL
#Valentine's Day
यह हमारे गाँव का फेमस स्ट्रीट फूड है। हमा सब को भी बहुत पसंद है। इसलिए इस वेलेंटाइन डे पर मैने यह चटपटा पाव रगडा बनाया है।
चटपटा पाव रगडा
#CL
#Valentine's Day
यह हमारे गाँव का फेमस स्ट्रीट फूड है। हमा सब को भी बहुत पसंद है। इसलिए इस वेलेंटाइन डे पर मैने यह चटपटा पाव रगडा बनाया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
हरी चटनी की सामग्री मिक्सर जार में डालकर पीस कर चटनी तैयार करना। मिठी चटनी की सामग्री मिक्सर जार में डालकर पीस कर चटनी तैयार करना। एक बाऊल में गेहूं का आटा, जवार का आटा, बेसन का आटा लेकर उसमे आवश्यकता नुसार पानी डालकर घौल बनाना।
- 2
सफेद मटार धोकर कुकर में पका लेना। धनिया, प्याज बारीक काट लेना। एक डिश में सभी सूखा मसाले की सामग्री और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स करके सूखा मसाला तैयार करना।
- 3
कढाई मे तेल गर्म करके उसमे प्याज़ डालकर अच्छी तरह सौते करना। अब उसमेंअदरक लहसुन पेस्ट, चाट मसाला, प्याज लहसुन मसाला, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला,धनिया जीरा पाउडर, हलदी,हींग डालकर अच्छी तरह सौते करके उसमे टमाटर की प्युरी और पकाया हुआ सफेद मटार डालकर अच्छी तरह मिक्स करना।
- 4
अब उसमें धीरे धीरे बनाया हुआ आटे का घौल डालकर अच्छी तरह मिलाकर पका लेना। गुठली ना होने पाए। अच्छी उबाल लाकर पका लेना।रगडा तैयार है।
- 5
अब सर्व्हिंग प्लेट में पाव के टुकड़े करके उसपर रगडा डालकर उपरसे हरी मिर्च की चटनी, मिठी चटनी,प्याज,सूखा मसाला छिडककर, शेव, धनिया डालना।
- 6
चटपटा पाव रगडा तैयार है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स (32)