मेथी पुलाव(methi pulao recipe in hindi)

मेथी पुलाव(methi pulao recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
चावल को साफ धो लें गे और20मिनिटपानी में भिगो दें और मेथी को साफ कर धो कर काट लेंगे हरा धनिया को धो कर काट लेंगे और जो पैन में बनाना हैवो गेस पर रख देते हैं ।
- 2
पैन में तेल डाल कर गरम करेंगेहींग जीरे का छौक लगा कर कटे टमाटर डाल कर भूने और जब टमाटर सॉफ़्ट हो जाएं तब सारे पाउडर मसाले डाल दें और 5मिनिट तक भून लेंगे फिर कटी मेथी और धनियां डाल कर मसालों के साथ 2-3मिनिट पका लेंगे फिर बारीक की हुई बड़ीया डाल कर भूने।
- 3
बड़ीया जब मसालों के साथ पक जाएं तब जरूरत के अनुसार पानी डालकर उबाल लेंगे और फिर चावल डालकर पका लेंगे कटी हरी मिर्ची और नींबू का रस भी डाल दें ।
- 4
अब पैन का ढ़क्कन लगा कर धीमी आंच पर 5-7मिनिट चावल और बड़ीयो को पकने देंगे ।थोड़ी देर बाद ढ़क्कन हटा के देख लेंगे चावल पक गये हैं या नही जादा नहीं गलने देना है ।गेस बन्द कर के 3-4मिनिटढ़क के हि रहने दे फिर सर्विंग बाऊल में रख देते हैं।
- 5
मेथी पुलाव को गरम गरम सर्व करे खाये औरों को भी खिलाएंगे बहुत स्वादिस्ट बनता है चावल में मेथी के स्वाद के साथ उसकी खुसभू से हि खाने का मन करता है ।
- 6
नोट-मैने इस पुलाव में बड़ीया डाली है जो पूरी तरह से ओफ्स्नल है यहाँ राजस्थान में मेथी के साथ बड़ीयो को मिला कर बनाना बहुत पसंद करते हैं । बिना बड़ीयो के भी बना सकते हैं ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (10)