मसाला कॉर्न सब्ज़ी

सर्दियों के मौसम में कॉर्न की सब्ज़ी का मज़ा ही कुछ और होता हैं खाने में जो अलग सा स्वाद सर्दियों के मौसम में देती हैं.. आज मैं आप सब के बीच मसाला कॉर्न की रेसिपी ले कर आया हूँ आप सब की बनाए और मेरी कैसी लगी ये भी अवश्य बताएं..

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले कढ़ाई में तेल गरम करें और सभी खड़े मसाले डालकर आधा मिनट पकने दें..
- 2
मसाले जब चटक जाए तो उसमें प्याज, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 2-3 मिनट पकाए और फिर टमाटर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर तेल छोड़ने तक चलाते हुए पकाएं
- 3
जब मसाले से तेल अलग होने लगे तो उबले हुए कॉर्न, मलाई और गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें और 3 मिनट मीडियम आँच पर ढक कर पकाएं..
- 4
जब मसाले और कॉर्न पक जाएं तो ज़रूरत के हिसाब से पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें और धनिया पत्ती और चीज़ से गार्निश कर गरमा-गरम पूरी/पराठे के साथ सर्व करें..
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स