मीठी बूंदी(meethi bundi recipe in hindii)

#hd2022
मीठी बूंदी बच्चे तथा बड़े सभी को पसंद होता है। त्योहार चाहे कोई भी हो मौका चाहे जो भी हो मीठी बूंदी के बिना अधूरा होता है। आइए आज हम घर पर ही बनाते
मीठी बूंदी(meethi bundi recipe in hindii)
#hd2022
मीठी बूंदी बच्चे तथा बड़े सभी को पसंद होता है। त्योहार चाहे कोई भी हो मौका चाहे जो भी हो मीठी बूंदी के बिना अधूरा होता है। आइए आज हम घर पर ही बनाते
कुकिंग निर्देश
- 1
बूंदी बनाने के लिए सबसे पहले हम उसका घोल तैयार करेंगे। इसके लिए हमें एक बाउल में बेसन और सूजी को डालकर मिलाएंगे। अब हम इसमें थोड़ा -थोड़ा करते हुए पानी डालेंगे और एक रनिंग कंसिस्टेंसी का घोल बनाकर तैयार कर लेंगे। इसे ढक कर 10 मिनट के लिए रख देंगे।
- 2
तब तक हम लौंग चाशनी बना लेते हैं। चाशनी बनाने के लिए एक कढ़ाई में चीनी और एक कप पानी डालेंगे। अब हम इसे उबालने तक पकाएंगे। हमें एक तार से थोड़ी कम गाढ़ी चाशनी चाहिए। मतलब की चाशनी चिपचिपी होनी चाहिए। अब हम लौंग इस में इलायची पाउडर डालेंगे। अच्छे से मिक्स कर देंगे। गैस बंद कर देंगे और चाशनी को ढक कर रख देंगे। आप चाहो तो चाशनी में चुटकी भर खाने वाला पीला रंग भी मिला सकते हैं। इससे बूंदी का कलर बहुत ही अच्छा आता है।
- 3
बूंदी बनाने के लिए एक कढ़ाई को गैस पर चढ़ आएंगे। इस में घी डालेंगे। घी को अच्छे से गर्म करेंगे। घी जब अच्छे से गर्म हो जाए तब कढ़ाई के ऊपर एक झारा रखेंगे। झारे पर एक कलछी घोल डालेंगे। झारी के छेद में से गोल गोल बूंदी नीचे गिरेगी। तेज आँच पर 1 से 2 मिनट के लिए बूंदी को तल लेंगे। फिर इसे बाहर निकाल लेंगे। इसी प्रकार से सभी बूंदी तल कर तैयार कर लेंगे। बूंदी बहुत जल्दी तल जाती है। इस बात का ध्यान रखेंगे।
- 4
थोड़े से बूंदी के घोल में लाल रंग मिलाएंगे और थोड़ा सा लाल रंग का बूंदी भी बना लेंगे। मीठी बूंदी में थोड़े से लाल रंग की बूंदी मिलाने से बूंदी देखने में बहुत अच्छी लगती है।
- 5
तली हुई सभी बूंदी को हल्के गर्म चाशनी में डालेंगे। साथ ही इसमें डाल देंगे बारीक कटे हुए सूखे मेवे। अच्छे से मिक्स करेंगे। इसे ढककर 2 घंटे के लिए रख देंगे जिससे बूंदी में चाशनी अच्छे से अब्सॉर्ब हो जाए। 2 घंटे बाद बूंदी खाने के लिये बिलकुल तैयार है।
- 6
स्वादिष्ट मीठी बूंदी के ऊपर बारीक कटे हुए पिस्ता, बादाम और इलायची पाउडर से गार्निश करेंगे और इसे सर्व करें। धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स