वेज पनीर मोमो।

#CA2025 :– Veg Paneer Momos एक स्वादिष्ट और हेल्दी स्ट्रीट-स्टाइल डिश है, जो सॉफ्ट मोमो शीट के अंदर मसालेदार पनीर और सब्ज़ियों की भरावन से बनाई जाती है। ये मोमोज़ स्टीम होकर बनते हैं, इसलिए हल्के और ऑयल-फ्री होते हैं। चटपटी मोमो चटनी के साथ ये बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बहुत पसंद आते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
चित्र के अनुसार सब्जियों को निकालकर बारीक काट ले अब कटी हुई सब्जियों में एक चम्मच चीनी डालें ।
- 2
अब नमक,काली मिर्च,और बटर का टुकड़ा कटे हुए सब्जियों में डाल दे।
- 3
आप सभी को अच्छी तरह से मिलाकर 20 मिनट के लिए रेस्ट होने के लिए छोड़ दें,इससे सब्जियों से सारी पानी निकल जाएगी और बटर इसे मॉइश्चराइजर करके रखेगा। अब पानी को अच्छी तरह से दबाकर निकले और सब्जियों में कद्दूकस की हुई पनीर डाल दे मिश्रण अब तैयार है।
- 4
अब मिश्रण में हल्की सी नमक डालकर छोड़ दे अब मैदा में नमक डालकर, थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए सख्त आटा गूथ ले, ढककर 15 मिनट रख दें।
- 5
अब गुंथे हुए मोमोज के छोटे-छोटे लोई काटकर तैयार कर ले।
- 6
अब सभी लोई से छोटी-छोटी पतली पुरियां बेल कर तैयार कर ले।
- 7
अब स्टफिंग को बीच में रखकर मोमोज का शेप दे। मैंने मोमोज को इडली स्टैंड में बनाया है इसलिए उसे इडली के सांचे को पहले तेल से ग्रीस कर ले।
- 8
अब सभी मोमोज को इडली के सभी सांचे में भरकर 15 से 20 मिनट के लिए लो टू मीडियम फ्लेम पर स्टीम करें।
- 9
तैयार मोमोज को गरमा गरम तीखी लाल चटनि या मेयोनीज़ के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (9)