मूंग दाल और उड़द दाल के दही बड़े

मूंग दाल और उड़द दाल के दही बड़े एक स्वादिष्ट उत्तर भारतीय साइड डिश है यह उत्तर प्रदेश में बहुत लोकप्रिय है दोनों ही दाल प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं आज मैं मूंग दाल और उड़द दाल दोनों दालों को मिलाकर दही बड़े बनाने की रेसिपी शेयर कर रही हूं जो स्वाद के साथ साथ स्वास्थ्यकर भी हिंदही बड़ा न केवल भूख मिटाता है बल्कि यह आपके मुंह का स्वाद भी बदल देता है दही बड़े के दही में प्रो बायोटिक्स होते हैं जो कैल्शियम और विटामिन का अच्छा स्रोत है तथा मूंग दाल और उड़द दाल में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है ।तो आइए स्वादिष्ट मूंग उड़द के दही बड़े बनाते हैं।
#CA2025
#Week13
#मूंग दाल और उड़द दाल के दही बड़े
#दाल और दिल से चैलेंज
#Cookpadindia

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले दही बड़े बनाने की सभी सामग्री इकठ्ठी कर लें मूंग दाल और उड़द दाल को केके बार पानी से धोकर 3 या 4 घंटे के लिए पानी में भिगो दें
- 2
फिर भीगी दाल से अतिरिक्त पानी निकालकर इसे बहुत कम पानी डालकर अदरक हरी मिर्च डालकर मिक्सर ग्राइंडर में ग्राइंड कर लें फिर इसे हाथ से खूब फेंटेजब तक यह फूलकर हल्की न हो जाए
- 3
अब इस में हींग पाउडर मिलाएं एक बर्तन में पानी में हींग पाउडर और नमक मिलाए इसी में फ्राई किए हुए बड़े भिगोने हैं
- 4
अब गैस की आंच पर एक कड़ाही में रिफाइंड ऑयल गरम करें इसमें बड़े डाल कर गोल्डन ब्राऊन होने तक फ्राई कर लें
- 5
और इसे पानी में भिगो दें इस प्रकार सारे बड़े फ्राई कर लें और नमक हींग के पानी में भिगो दें थोड़ी देर में यह बड़े फूल कर मुलायम हो जाएंगे
- 6
अब इन्हें असेंबल करे पहले दही को भली भांति फेंट लें इसमें स्वादानुसार काला नमक भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालें अब एक सर्विंग प्लेट में फ्राई किए गए बड़े रखें ऊपर से दही डालें इमली की चटनी हरी धनिया पुदीना की चटनी डालें
- 7
तथा धनिया पत्ती से सजाकर ठंडा करके स्वादिष्ट व पौष्टिक मूंग दाल और उड़द दाल के दही बड़े सर्व करें आप इसके ऊपर अनार दाने व सेव से भी गार्निश कर सकते हैं
- 8
- 9
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (24)