खोया पिन्नी

#CA2025
#week37
#फ्रेश कुकिंग
#खोया पिन्नी
खोया पिन्नी उत्तर भारत में सर्दियों के मौसम में खाई जाने वाली एक पारंपरिक और पौष्टिक मिठाई है। इसमें खोया, देसी घी, खाने योग्य गोंद और विभिन्न ड्रायफ्रूट्स का उपयोग होता है, जो शरीर को गर्मी और भरपूर ऊर्जा प्रदान करते हैं।
ड्रायफ्रूट्स जैसे बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश शरीर को ताकत देते हैं, वहीं गोंद जोड़ों को मजबूत करने और ठंड से बचाने में सहायक माना जाता है। खोया और घी से बनी यह पिन्नी कैल्शियम और हेल्दी फैट्स से भरपूर होती है, जिससे सर्दियों में इम्युनिटी और स्टैमिना बढ़ता है।
इसलिए खोया पिन्नी न सिर्फ स्वादिष्ट मिठाई है, बल्कि ठंड के मौसम में एक लोकप्रिय और हेल्दी डाइट भी मानी जाती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
खोया पिन्नी बनाने की सामग्री किचन काउंटर पर निकाल लें फिर चीनी को इलायची के साथ पीस लें फिर गैस आंन कर कड़ाही में खोया डालकर भूनें और निकाल लें फिर उसी कड़ाही में घी गर्म होने पर काजू, बादाम और पिस्ता डालकर तलकर निकाल लें।
- 2
फिर उसी घी में किशमिश और गोंद तलकर निकाल कर आटा डालें
- 3
अब धीमी आंच पर आटा को सुनहरा और घी छूटने तक भूनें फिर गैस बंद कर नारियल का बुरादा डालकर मिला लें
- 4
अब मिश्रण को किसी दूसरे बर्तन में निकाल लें ताकि थोड़ा ठंडा हो जाए फिर भूनें हुए खोया और चीनी पाउडर डाल दें
- 5
अब अच्छी तरह से मिलाएं फिर भूनें हुए मेवे और गोंद को खल्हड़ में डालकर दरदरा कूट लें
- 6
अब पिन्नी के मिश्रण में डालकर मिला लें घी कम लगे तो पिघला हुआ 1-2 चम्मच डालकर मिलाएं
- 7
फिर मिश्रण से पिन्नी बनाएं
- 8
तैयार खोया पिन्नी को ठंडा होने पर एयर टाइट डिब्बे में स्टोर कर आवश्यकता अनुसार सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)