पालक पनीर पराठा

#WD
मेरी कुकिंग का असली प्रेरणा स्रोत मेरी माँ हैं। ❤️इस महिला दिवस पर मैं उन्हें दिल से धन्यवाद कहना चाहती हूँ।
माँ के हाथों का बनाया पालक पनीर पराठा मेरे बचपन की सबसे प्यारी यादों में से एक है। उसका वही स्वाद आज भी वैसा ही है जैसा बचपन में था—प्यार, सादगी और घर की खुशबू से भरा हुआ।
आज जब मैं खुद कुकिंग करती हूँ, तो हर रेसिपी में माँ की सीख और उनका प्यार शामिल होता है। सच में, माँ सिर्फ हमें खाना बनाना नहीं सिखातीं, बल्कि हर व्यंजन में प्यार परोसना भी सिखाती हैं। आज मैं उनकी बनाई परांठे की कापी करने की कोशिश कर रही हूं।
हैप्पी विमेंस डे मेरी प्यारी माँ .....

कुकिंग निर्देश
- 1
पालक पनीर पराठा बनाने के लिए सभी सामग्री किचन काउंटर पर निकाल लें फिर पनीर को कद्दूकस करके सभी सामग्री डालकर अच्छी तरह मिला कर भरावन तैयार करें
- 2
अब पालक को साफ कर 3-4 बार पानी से धोकर साफ कर लें फिर मिक्सर ग्राइंडर जार में डालकर पालक की प्यूरी पीस लें अब बड़े बाउल में आटा डालकर थोड़ाऔर मोयन नमक मिलाकर तैयार पालक प्यूरी से आटा गूंथ लें फिर थोड़ी देर ढककर रख दें ताकि आटा सेट हो जाएं
- 3
अब गैस आंन कर तवा गर्म करें फिर तैयार डो से बराबर मात्रा की लोई बनाकर भरावन रखकर चित्रानुसार बंद कर परांठे बेलें
- 4
अब गर्म तवे पर डालकर दोनों तरफ पलट कर सेंके
- 5
फिर घी डालकर चित्तीदार होने तक पकाएं
- 6
अब गरमागरम परांठे को निकाल कर मक्खन से गार्निश करके पसंदीदा चटनी अचार और सब्जी के साथ सर्व करें।
टिप्स
आप चाहें तो इसमें बारीक कटा हुआ प्याज़ भी डाल सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (7)