इंस्टेंट मिक्स अचार - हरी मिर्च अदरक गाजर मूली का झटपट अचार

अचार का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। अचार हमारे भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और अचार का उपयोग खाने के स्वाद को बढ़ाने के लिए हजारों सालों से किया जा रहा है। अचार विभिन्न प्रकार की सब्जियों से बनाया जाता है और इसमें तेज नमक, तेल और मसालों का उपयोग किया जाता है। अचार खाने में बहुत स्वादिष्ट लगता है और इसका स्वाद खाने में चार चांद लगा देता है। यह प्रायः दूसरे पकवानों के साथ खाया जाता है। पूरे भारतवर्ष के रसोई में अचार का अद्वितीय स्थान है।
आज मैंने इंस्टेंट अचार बनाया है जो सर्दियों में खाने में बहुत अच्छा लगता है । सर्दियों में गाजर, मूली, अदरक और हरी मिर्च से बना अचार सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। यह पाचन को बेहतर बनाता है और शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करता है। घर पर आसानी से तैयार होने वाला यह अचार प्राकृतिक मसालों से भरपूर होता है और खाने का स्वाद भी बढ़ाता है। रोज़ाना थोड़ी मात्रा में सेवन करने से ठंड के मौसम में शरीर को गर्माहट और ऊर्जा मिलती है।
#TOF
#week7
#instant_mix_achar
#hari_mirch_adrak_gajar_Muli_ka_jhatpat_Achar
#instant_Achar #winter_special_Achar
#seasonal_achar

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हरी मिर्च,अदरक को अच्छी तरह साफ कर सूखा लें । इसके लिए 1 घंटे के लिए इन्हें धूप में रखे। इसके बाद चित्रानुसार सभी को लंबाई में काट लें।थंर
- 2
बताए गए सभी खड़े मसाले को निकाल लें और तवा या कढाई में 2 मिनट के लिए रोस्ट कर लें, ठंडा होने पीस ले ।
- 3
अब एक बड़ा मिक्सिंग बाउल में कटी हरी मिर्च,अदरक डालें।
- 4
गाजर और मूली भी मिला ले।
- 5
अब इसमें नमक, हल्दी, हींग कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल देंगे ।
- 6
पिसा हुआ अचार का मसाला डालकर सबको मिक्स कर लेंगे ।
- 7
मंगरैल डालें और फिर नींबू का रस मिला देंगे ।
- 8
सभी सामग्री को अच्छी तरह मिक्स कर लेंगे । सरसों का तेल गरम कर लेंगे फिर उसके ठंडा होने पर अचार में मिला देंगे। ऑयल डालना ऑप्शनल हैं। यह अचार सिर्फ नींबू के रस में भी अच्छा लगता है । तेल डालने से इसकी सेल्फ लाइन बढ जाती हैं।
- 9
हमारा इंस्टेंट मिक्स अचार तैयार है ।
- 10
इसे साफ और सूखी बाटल में भर देंगे । सर्दियों में इन सीजनल अचार का आनंद लेे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (29)