नो यीस्ट नो मैदा डोनट्स

आज की मिठास सिर्फ़ स्वाद के लिए नहीं, सेहत के लिए भी है।
बिना मैदा, बिना यीस्ट, बिना अंडा —
घर के प्यार और पौष्टिक सामग्री से बने हर एक डोनट,
ये याद दिलाते है कि हेल्दी खाना भी उतना ही स्वादिष्ट हो सकती है।
#TOF
#Week8
#नो_यीस्ट_नो_मैदा_डोनट्स
#क्रिसमस_फेस्ट_ओर_पार्टी_बाइट्स
#CookpadIndia
नो यीस्ट नो मैदा डोनट्स
आज की मिठास सिर्फ़ स्वाद के लिए नहीं, सेहत के लिए भी है।
बिना मैदा, बिना यीस्ट, बिना अंडा —
घर के प्यार और पौष्टिक सामग्री से बने हर एक डोनट,
ये याद दिलाते है कि हेल्दी खाना भी उतना ही स्वादिष्ट हो सकती है।
#TOF
#Week8
#नो_यीस्ट_नो_मैदा_डोनट्स
#क्रिसमस_फेस्ट_ओर_पार्टी_बाइट्स
#CookpadIndia
कुकिंग निर्देश
- 1
नो यीस्ट नो मैदा डोनट्स बताने ने के लिए :- एक बड़ी मिक्सिंग बाउल लीजिए और एक छलनी अब इसमें गेहूं का आटा, पीसी हुई चीनी, मिल्क पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा, चुटकी भर नमक डाल कर अच्छे से छान लीजिए।
- 2
अब इसमें मक्खन या तेल वनीला एसेंस डाल कर
हल्के हाथ से मिक्स कर लीजिए,अब थोड़े-थोड़े दूध डालते हुए नरम लेकिन चिपचिपे नहीं ऐसा आटा गूंध लीजिए, ध्यान रखिए आटा ज़्यादा सख्त नहीं होना चाहिए, तभी डोनट्स सॉफ्ट बनेंगे। - 3
आटे को ढककर 15–20 मिनट के लिए रख दें।
इससे सूजी फूल जाएगी और डोनट्स मुलायम बनेंगे तब तक चॉकलेट मेल्ट कर लीजिए डबल ब्वॉयलर के मदत से । - 4
अब डोनट्स का शेप देने के लिए आटे को हल्का सा बेल लीजिए (लगभग ½ इंच मोटा)किसी कटोरी से गोल काट लीजिए अब बीच में छोटी ढक्कन या बोतल के ढक्कन से छेद कर दिजिए
अगर कटर न हो तो हाथ से भी शेप दे सकते हो आप। - 5
अब एक कढ़ाही में तेल गरम कर कर लीजिए तेल मध्यम आंच पर होनी चाहिए एक-एक करके डोनट्स डाल दीजिए और धीमी आंच पर पलट-पलट कर सुनहरे भूरे होने तक तल लीजिए और ध्यान रखे तेज़ आंच नहीं हो तेज़ आंच पर तलने से डोनट्स अंदर से कच्चे रह जाते हैं।
- 6
कोटिंग / सजावट:- चीनी कोटिंग:-
गर्म डोनट्स को बूरा या पिसी चीनी में लपेट लें।
चॉकलेट डोनट्स:-
½ कप डार्क चॉकलेट + 1 बड़ी चम्मच मक्खन पिघलाकर डोनट्स डुबो दीजिए । दालचीनी शुगर
2 बड़ी चम्मच चीनी + ½ छोटी चम्मच दालचीनी पाउडर मिलाकर रोल कर सकते हो - 7
परफेक्ट डोनट्स के लिए टिप्स:-
आटे की सही बनावट
आटा नरम और स्मूद होना चाहिए
ज़्यादा सख्त आटा = हार्ड डोनट्स
बहुत ढीला आटा = शेप खराब
हल्का सा हाथ में चिपके, बस उतना सही है! और आटा को रेस्ट दीजिए गा जरूर कम से कम 15 -20 मिनिट।
टिप्स
आटा गुनगुने दूध में गूंदे थे और तेल को मध्यम आंच पे रखे थे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स (17)