मुंबई फेमस रेस्टोरेंट स्टाइल पाव भाजी (विंटर स्पेशल)

#CAS
#week3
सर्दियों के मौसम में तरह - तरह की ताजी और अच्छी सब्जियों की बहार रहती है इसलिए सर्दियों के मौसम में बनाया हुआ पाव भाजी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। पाव भाजी में आप अपनी पसंद की ढेर सारी सब्जियां एड कर सकते हैं । पाव भाजी की सबसे अच्छी बात यह है कि आप ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में भी ले सकते हैं ।
सच कहे तो मुंबई की गलियों से लेकर दुनिया के हर कोने तक मुंबई रेस्टोरेंट स्टाइल पाव स्टाइल भाजी ने पूरी दुनिया में अपनी जगह बना ली है और हर किसी को अपने स्वाद का मुरीद बना लिया है फ्लेवरफुल मसालों के साथ पकाई गई ढेर सारी पौष्टिक सब्जियों के मिक्सचर को जब बटर लगे पाव, प्याज,नींबू के रस और मिर्ची के साथ सर्व किया जाता है तो आहा ऐसा स्वादआटाहैं जो बहुत शानदार होता है ।
#mumbai_famous_restaurant_style_Pav_Bhaji
#winter_special_Pav_bhaji
#vegetables #pav_Bhaji

कुकिंग निर्देश
- 1
मुंबई रेस्टोरेंट स्टाइल पाव भाजी के लिए सभी आवश्यक सामग्री निकाल लेंगे । गाजर को कद्दूकस कर लेंगे।
- 2
शिमला मिर्च, टमाटर,प्याज़ को बारीक काट लेंगे ।
- 3
उबले आलू को मैश कर लेंगे और अदरक को कद्दूकस कर लेगे । अब कुकर में हरी मटर को डाल देंगे।
- 4
कद्दूकस किया हुआ गाजर,शिमला मिर्च बीटरूट,नमक और हल्दी पाउडर डाल देंगे ।
- 5
कुकर में ढक्कन लगाकर 2-3 सीटी लगा लेंगे । गैस रिलीज होने पर कुकर खोल देंगे। सब्जियां अच्छी तरह से पक चुकी है
- 6
अब कढ़ाई में बटर /कुकिंग ऑयल गर्म करेंगे और अदरक डालेंगे । कुछ सेकंड बाद प्याज़ डालकर उसके गुलाबी हो जाने तक पका लेंगे ।
- 7
अब कुकर में स्टीमड किए की हुई सब्जियों को डालें और पकाएं।
- 8
पाव भाजी मसाला, किचन किंग मसाला, देगी लाल मिर्च को डालकर कुक कीजिए और मैशर से सब्जियां को बीच- बीच मे दबाते भी जाएं । हाथ से थोड़ा क्रश करके कसूरी मेथी भी मिलाएं, जिससे स्वाद भी अच्छा आएगा और सुगंध भी ।
- 9
अंत में ऊपर से हरी धनिया स्प्रिंकल कर देंगे। दूसरी तरफ तवा गरम करने को रखें फिर पाव पर बटर और मसाला लगाकर सेंके ।
- 10
मुंबई रेस्टोरेंट स्टाइल पाव भाजी (विंटर स्पेशल) तैयार है ।
- 11
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (35)