अजवाइन की पूरी

यह पूरी मेरी मां हम सभी के लिए बनाया करती थी और जब भी वो इसको बनाती थी तो हम सभी को बहुत पसंद आती थी । वैसे तो मेरी मम्मी खाना ही बहुत अच्छा बनाती थी और उनके हाथों का बना खाना सभी को बहुत पसंदआटाथा। आज हमारी मां हम लोगों के बीच नहीं हैं पर ऐसा कोई दिन नहीं होता है जब हम उनको याद न करते हों।
#WD

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़ी थाली में गेहूं का आटा निकाल लें और उसमें नमक, अजवाइन सभी को मिक्स करके एक हल्का सख्त आटा लगाए।
- 2
आटा लगाने के बाद इस आटे को ढककर 10-15 मिनट के लिए रखे।
- 3
कढ़ाई में तेल गर्म करें।आटे को मसाला कर चिकना करें और छोटी छोटी लोई बनाकर उसको बेल कर गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलें और प्लेट में निकाल लें।
- 4
गर्म गर्म अजवाइन की पूरी तैयार है इसको आप अपनी पसंद की आचार,या सब्जी के साथ भी खा सकते हैं
टिप्स
इस पूरी को आप अगर लंबे सफर पर जा रहे हो तो इस आटे को पानी की बजाय दूध के साथ लगाए तो पूरी की ताजगी बढ़ जाती है और यह लंबे समय तक सही रहती है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)