कच्चे आम का रेडीमेड मसालेदार अचार

#CA26
#कच्चा आम
#कच्चे आम का रेडीमेड मसालेदार अचार
#मिस्ट्री बास्केट
#Cookpadindia
गर्मियों के मौसम में आम की बहार होती है, प्रायः हर घर में आम का अचार डाला जाता है आज मै झटपट रेडीमेड मसालेदार आम के अचार की रेसिपी शेयर कर रही हूं यह बनाने में बहुत आसान है और खाने में भी बहुत चटपटा है
कच्चे आम का रेडीमेड मसालेदार अचार
#CA26
#कच्चा आम
#कच्चे आम का रेडीमेड मसालेदार अचार
#मिस्ट्री बास्केट
#Cookpadindia
गर्मियों के मौसम में आम की बहार होती है, प्रायः हर घर में आम का अचार डाला जाता है आज मै झटपट रेडीमेड मसालेदार आम के अचार की रेसिपी शेयर कर रही हूं यह बनाने में बहुत आसान है और खाने में भी बहुत चटपटा है
कुकिंग निर्देश
- 1
आम को धोकर कपड़े से अच्छी तरह पोंछ लें। आम के टुकड़ों पर हल्दी नमक लगाएं
- 2
आम के टुकड़ों पर हल्दी और नमक लगाकर रात भर ढककर रखें।सुबह इसमें से अतिरिक्त पानी निकालकर एक कपड़े पर फैलाकर सूखा लें
- 3
सरसों का तेल तेज़ गरम करें, फिर पूरी तरह ठंडा होने दें। आम को एक कांच के बड़े बर्तन में रखें इसमें रेडीमेड मसाला और एसेटिक एसिड मिलाएं
- 4
ठंडा किया हुआ तेल डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।
- 5
अचार को एयरटाइट सूखे कांच के जार में भरें।
- 6
जार को 2-3 दिन धूप में रखें, बीच-बीच में हिलाते रहें।
- 7
स्वादिष्ट चटपटा अचार तैयार है, रोटी, पराठा या चावल के साथ परोसें।
- 8
टिप्स
अचार खराब न हो इसके लिए एयरटाइट कांच का जार सूखा होना चाहिए। अगर आम का अचार सूखा लग रहा हो तो ऊपर से थोड़ा और सरसों का तेल डालें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

























कमैंट्स (23)