दही भल्ले (साबुत काली उड़द दाल)

#CA26
#Week4
#थीम:गर्मी को मात दो
#दही भल्ला
#Cookpadindia
दही भल्ला उत्तर भारत का एक बेहद लोकप्रिय लाजवाब स्ट्रीट फूड है यह भारतीय त्यौहारों के व्यंजनों में भी एक विशेष स्थान रखता है होली दिवाली या पारिवारिक समारोहों में इसे परोसा जाता है आज मैने साबुत काली उड़द और धुली मूंग दाल को मिलाकर दही भल्ले बनाए हैं जो बहुत सॉफ्ट स्पंजी व स्वादिष्ट बने हैं ।

कुकिंग निर्देश
- 1
दोनों दालों को रातभर पानी में भिगो दें।
- 2
सुबह उड़द दाल का छिलका रगड़कर निकालें। दाल,हरी मिर्च,अदरक और हींग को मिक्सर ग्राइंडर में बारीक पीस लें मिश्रण को एक बर्तन में निकाल कर खूब फेंटे ताकि वह हल्का और फूला हो जाए ।
- 3
कड़ाही में रिफाइंड ऑयल गरम करें। घोल से छोटे-छोटे भल्ले बनाकर मध्यम आंच पर सुनहरा होने तक तलें।
- 4
एक भगौने में पानी ले और इसमें एक छोटी चम्मच नमक और हींग मिलाएं
- 5
भल्लो को निकालकर इस पानी में कुछ देर के लिए भिगो दें फिर हल्के हाथों से दबाकर पानी निचोड़ कर निकाल दें ।
- 6
दही को छन्नी से छान लें जिससे वह क्रीमी हो जाए अगर दही गाढ़ा हो तो थोड़ा दूध मिला लें दही में स्वादानुसार काला नमक, सादा नमक, भुना जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
- 7
भल्लों को तैयार दही में डिप करें और सर्विंग प्लेट में लगाएं।
- 8
ऊपर से इमली की चटनी और धनिया-पुदीने की चटनी डालें। थोड़ा भुना जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर,अनारदाना और धनिया पत्ती से गार्निश करें ।
- 9
स्वादिष्ट, नरम, मुलायम ठंडे ठंडे दही भल्ले सर्व करें ।
- 10
- 11
टिप्स
दही को छानने से यह क्रीमी और स्वादिष्ट बनता है।
कुकस्नैपस
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (23)