पुदीना पत्ता पराठा

#CA26
#Week5 मिस्ट्री बास्केट
#पुदीना
पुदीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है इसकी तासीर ठंडी होने के कारण ये गर्मी में हमे लू से बचाता है। ये पाचन तंत्रको मजबूत कर पेट की गैस , एसिडिटी और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से तुरंत राहत देता है। सांसों की बदबू और सरदर्द को भी दूर करता है।
मैने फ्रेश पुदीने के पत्ते से इसके पराठे बनाए है ये खाने में बहुत स्वादिष्ट लगा इसे बनाना भी बहुत आसान है। मैने इसके साथ कुंदरु प्याज़ की सब्जी और दही को सर्व किया है।

कुकिंग निर्देश
- 1
सभी सामग्री को निकाले पुदीने पत्ते और धनिया पत्ती को अच्छे से धुले और अब इसे बारीक काट लें। हरी मिर्च, प्याज,लहसुन को भी बारीक काट लें। बड़े बर्तन में आटे को छान कर निकाले।
- 2
अब आटे में सभी बारीक कटी सामग्री को डाल दे, सभी मसाले नमक और मोयन डाल कर अच्छे से मिक्स करें। अब इसका सॉफ्ट आटा गूंथ ले और इसे ढक कर 10 मिनट को रखे।
- 3
अब पराठे बनाने के लिए गैस पर आयरन तवा रखे, तैयार आटे के छोटे छोटे पेड़े बनाए और इसमें सूखा आटा लगा कर चकले पर पराठे बेल ले। अब इसे गर्म तवे पर डाले और उलट पलट दोनों तरफ ऑयल लगा दें।
- 4
अच्छे से इसे गोल्डन सेंक ले,सारे पराठे इसी तरह बनाए। तैयार है स्वादिष्ट और हेल्दी पुदीना पत्ता पराठा। सर्विंग प्लेट में निकाले साथ में कुंदरु की सब्जी और दही के साथ सर्व करें।
- 5
टिप्स
फ्रेश पुदीना पत्ते से ये पराठे बनाए इससे इसका फ्लेवर बहुत अच्छा लगता है ,इसमें कुछ बेसिक मसाले भी डाल कर बनाए।
शीर्ष पर खोजें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)