रागी झालमुड़ी फटाफट सिर्फ 5 मिनट में Ragi (finger millet) Jhalmuri in 5 minutes रागी चटपटा कुरमुरा भेल

अगर आप स्वाद के साथ सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं, तो प्रोटीन, कैल्शियम और आयरन से भरपूर सुपरफूड रागी झालमुड़ी/रागी कुरमुरा भेल एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। इस स्वादिष्ट झालमुड़ी /भेल में आप मनपसंद सामग्री से खूब सारा फ्लेवर दे सकते हैं।
वैसे भी आजकल लोग ऐसे खाने की तलाश में रहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को भी भरपूर पोषण दें। क्योंकि लोग स्वाद के साथ ही अपनी सेहत का भी पूरा ख्याल रखना चाहते हैं। अगर आप भी खाने में ऐसा स्नैक्स या रेसिपी खाने जोड़ना चाहते हैं जो हेल्दी हो, पेट भी भरता हो और स्वादिष्ट भी हो, तो रागी झालमुड़ी/ रागी कुरमुरा भेल आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है जो इसे स्वाद और सेहत का परफेक्ट कॉम्बिनेशन बनाते हैं। यह वजन को भी नियंत्रित करता है और ग्लूटेन फ्री होता है ।
#CA26
#week12
#ragi #ragi_jhalmudi #ragi_kurmura_bhel
#finger_millet #jhalmuri_of_finger_millet
#ragi_bhelpuri #healthy_Ragi_jhalmudi
#jhalmudi #bhel #snacks #quick_recipe
#fatafat_recipe #oilfreee_recipe #healthy_recipe #gluten free #sirf5minute_mein_banne_wali_recipe
#fatafat_nashta

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बड़े बाउल में रागी कुरमुरा निकालें, जिससे उसमें सभी सामग्रियों को मिलने में सुविधा हो।
- 2
रागी झालमुड़ी में डाली जाने वाली सभी सब्जियों (प्याज, टमाटर, खीरा, हरीमिर्च,हरी धनिया आदि) को बारीक चॉप कर लें और अनार के बीज निकाल लेंगे ।
- 3
इसमें डाले जाने वाले मसाले (भुना जीरा पाउडर,चाट मसाला, लाल मिर्च पाउडर, काला नमक,सादा नमक आदि निकाल लेंगे)
- 4
मूंगफली को ड्राई रोस्ट कर लेंगे।
- 5
परोसने से ठीक पहले रागी कुरमुरे में सभी बारीक चॉप्ड सब्जियां और अनार के दाने डालें।
- 6
- 7
सभी मसाले, नमक,सेव नमकीन नींबू का रस डालें।
- 8
अब सभी चीजों को चम्मच की मदद से या अच्छे से टॉस कर ले ।
- 9
इसे तुरंत ही सर्व करें क्योंकि ज्यादा देर रखने से यह नरम हो सकते हैं ।
- 10
आपकी चटपटी और कुरमुरी रागी झालमुड़ी तैयार है इसे तुरंत ही सर्व करें ।
टिप्स
1) परोसने से ठीक पहले (सर्व करते समय ही) सभी चॉप्ड सब्जियां ,अनार, मसाले ,नींबू का रस डालें इससे ये सोगी नहीं होंगे और ज्यादा स्वादिष्ट लगेंगे ।
2) आप इसमें सरसों का तेल, हरी चटनी, उबला आलू और बारीक कटी शिमला मिर्च या अन्य सब्जियां भी मिला सकते हैं।
3) ज्यादा स्वाद के लिए आप इसमें खजूर की मीठी चटनी या हरी खट्टी चटनी भी मिला सकते हैं ।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (61)