कुरकुरे आलू प्याज के पकौड़े (फटाफट)

बारिश के सीजन में घर में गर्मा- गरम पकौड़े तले ना जाए ऐसा हो नहीं सकता। मानसून सीजन में पकोड़े विशेष रूप से खाने में स्वादिष्ट लगते हैं। आज मैंने कुरकुरे आलू प्याज के पकोड़े बनाए हैं!
बारिश के मौसम का मज़ा लें इन आसान और झटपट बनने वाले कुरकुरे पकौड़ों के साथ, जिन्हें गरमा-गरम परोसना सबसे अच्छा रहता है।
#CA26 #week13 #pakode #besan_pakode
#kurkure_aloo_pyaz_ke_pakode #pyaj_ke_pakode #aloo_ke_pakode
#aloo_pyaj_ke_pakode #fatafat_recipe
#Quick_recipe #Snacks_recipe #Tea_time_recipe #Mansun_special_recipee
#Rainy_season_recipe

कुकिंग निर्देश
- 1
आलू और प्याज को अच्छे से धोकर छील लेंगे फिर उन्हें चित्रानुसार लंबे-लंबे टुकड़ों में काट लें।
- 2
- 3
एक बड़े बर्तन में बेसन, चावल का आटा डालें।
- 4
अब इसमें हरी मिर्च, हरा धनिया, अजवाइन, हल्दी, लाल मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
- 5
पकोड़े कुरकुरे बनाने के लिए बेसन ज़्यादा न डालें, सिर्फ इतना लेंगे कि आलू,प्याज पर बेसन की अच्छी कोटिंग हो जाए। ज़रूरत के अनुसार हल्का सा पानी छिड़कें और सबको अच्छे से मिक्स कर लेंगे।
- 6
कढ़ाई में सरसों तेल गरम करें। जब तेल मध्यम-तेज़ गरम हो जाए,तब हाथों या चम्मच की मदद से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण गरम तेल में डालें।
- 7
पकौड़े मध्यम आंच पर पलट-पलट कर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलेंगे।
- 8
गरमा-गरम आलू प्याज स्वादिष्ट पकौड़े तैयार हैं, इन्हें हरी चटनी और चाय के साथ परोसें।
टिप्स
* कुरकुरे पकोड़े के लिए चावल का आटा प्रयोग करें।
* अगर आपको पकौड़े फूले हुए चाहिए तो चुटकी भर बेकिंग सोडा को पकौड़े के घोल में डालें।
शीर्ष पर खोजें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (38)